menu-icon
India Daily

IPL 2026: 'खम्मा घनी राजस्थान' बोलकर RR में लौटे रविंद्र जडेजा, 'धुरंधर' स्टाइल में किया कमबैक

इस सीजन स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. उनके स्वागत में आरआर ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: 'खम्मा घनी राजस्थान' बोलकर RR में लौटे रविंद्र जडेजा, 'धुरंधर' स्टाइल में किया कमबैक
Courtesy: @rajasthanroyals X account

IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. 28 मार्च से शुरु होने वाले विश्व के सबसे पसंदीदा लीग के पहले 20 दिन का शेड्यूल 12 मार्च को बीसीसीआई द्वारा जारी किया जाएगा. फैंस को लीग के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार है. आईपीएल के इस संस्करण में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे. 

इस सीजन सीएसके के धुरंधर रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन सीएसके में नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले, राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा सौदा किया है. संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जा रहे हैं। इसके बदले में रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन राजस्थान रॉयल्स में शामिल होंगे. राजस्थान रॉयल्स भी  उनका ग्रैंड वेलकम कर रहा है. 

रहमान डकैट के स्टाइल में की एंट्री

इस सीजन विश्व स्तरीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सीएसके से नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते नजर आएंगे. अब वह 10 मार्च को आरआर के प्री सीजन कैंप में शामिल हो गए हैं. जिसके बाद राजस्थान ने जडेजा के कमबैक के लिए वीडियो शेयर किया है. जिसमें जडेजा धुरंधर के रहमान डकैत के स्टाइल में एंट्री करते नजर आए.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और स्टाफ सभी जडेजा का तालियों की गड़गड़ाहटक के साथ स्वागत कर रहे हैं. जडेजा धुरंधर का सीन रि क्रिएट करते हुए दर्शकों का अभिवादन करते हैं और उन्हें 'खम्मा घनी राजस्थान' कहते हैं, जो एक पारंपरिक शाही राजस्थानी अभिवादन है.

जडेजा की हुई घर वापसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रविंद्र जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी. वह साल 2007/08 और 2009 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे. जडेजा ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी आरआर के साथ ही जीता था. राजस्थान में वापसी के बाद जडेजा ने कहा कि, 'राजस्थान रॉयल्स ने मुझे पहला मंच और जीत का पहला स्वाद दिया। वापस आना खास लगता है - यह मेरे लिए सिर्फ एक टीम नहीं है, बल्कि घर है'

बता दें जडेजा ने अभी तक अपने करियर में कुल चार टीमों से आईपीएल खेला है. जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के अलावा Kochi, GL और CSK से खेला है.

Topics