नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अब अपने-अपने घर लौट चुके हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था. इस विजेता टीम का हिस्सा बल्लेबाज रिंकू सिंह भी रहे. भले ही टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा, लेकिन टीम की जीत को लेकर वह काफी उत्साहित नजर आए.
इसी उत्साह का एक मजेदार पल उस समय देखने को मिला जब रिंकू सिंह अहमदाबाद से लौटकर एयरपोर्ट पहुंचे. उन्हें लेने के लिए उनके दोस्त पहले से ही वहां मौजूद थे. रिंकू के साथ उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी थी. जैसे ही रिंकू एयरपोर्ट से बाहर आए और दोस्तों को सामने खड़ा देखा, वह खुशी में सीधे उनकी ओर बढ़ गए. इस दौरान वह प्रिया सरोज को पीछे ही छोड़ गए. रिंकू की यह हरकत देखकर प्रिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मुझे भूल गए क्या?'
प्रिया की बात सुनते ही रिंकू को अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने तुरंत मुस्कुराते हुए प्रिया के कंधे पर हाथ रखा और फिर दोस्तों से मिले. यह हल्का-फुल्का पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी काफी मजेदार रहा. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का यह प्यारा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
Rinku Singh Forgot his wife is also with him
Her wife Instantly said Did you forget me
Rinku being Rinku 😭 pic.twitter.com/K844saP1lY— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) March 10, 2026Also Read
- इजरायल-ईरान युद्ध के बीच IPL 2026 को लेकर बुरी खबर, बीसीसीआई LPG संकट को देखकर ले सकता है कुछ बड़े फैसले
- 'हम वर्ल्ड कप जीते हैं, कुछ अच्छा पूछिए', वीडियो में देखें ईशान किशन का कीर्ति आजाद की 'मंदिर' वाली टिप्पणी पर रिप्लाई
- अर्शदीप सिंह को ICC ने सुनाई तगड़ी सजा, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद
भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया था. उन्होंने रिंकू की टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि कुछ दिन स्याही से लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं.
यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने ICC Men's T20 World Cup जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा. इस ऐतिहासिक जीत के बीच मैंने एक बेटे की ताकत भी देखी, जो अपने पिता, अपनी टीम और अपने देश के लिए डटकर खड़ा रहा. जीवन के सबसे कठिन पलों में भी मैदान पर उतरकर चैंपियन बनकर निकलना , यह एक अलग ही साहस की बात है. टीम इंडिया को और आपको बधाई हो, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि असली ताकत क्या होती है.
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पिछले साल 8 जून को अपने परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी में सगाई की थी. यह कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था. अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद रिंकू सिंह अपनी शादी की तैयारियों में जुट सकते हैं.