नई चंडीगढ़: आज मुल्लनपुर एक और रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार कर रहा है, जहां इस सीजन अपराजित पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करेगी. अय्यर की कप्तानी वाली PBKS इस सीजन एक अलग फॉर्म में ही नजर आ रही है. जब से अय्यर ने पंजाब की बागडोर संभाली है. तब से पंजाब की किस्मत ही बदल सी गई है. टीम टूर्नामेंट में बेखौफ आगे बढ़ रही है. टीम लगातार 6 मैच में जीत साथ पॉइट्ंस टेबल में शीर्ष पर काबिज है तो वहीं आरआर भी शीर्ष चार का हिस्सा है. रियान पराग की सेना 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है.
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन हाल ही में उनका प्रदर्शन लड़खड़ा गया है और उन्होंने अपने आखिरी चार मैचों में से तीन में हार का सामना किया है. जहां ओर श्रेयस अपनी जीत की लय को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे तो वहीं दूसरी ओर आरआर अपनी स्थिति को स्थिर करने की कोशिश करेगा. ऐसे में बताते हैं कि चंडीगढ़ की पिच किसका साथ देगी.
मंगलवार को PBKS vs RR के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:30 बजे मैच खेला जाएगा. ऐसे में मुल्लनपुर की पिच के बारे में बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है.
काली मिट्टी की पिच पर यहां लगातार उछाल और गति मिलती है. ससे बल्लेबाजों को सीधी लाइन में खेलने का मौका मिलता है. लेकिन तेज गेंदबाज (जैसे जोफ्रा आर्चर और मार्को जानसेन ) को शुरुआत में ही गेंद में साइड मूवमेंट देखने को मिलता है
AccuWeather के अनुसार नई चंडीगढ़ के दिन की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ होने की संभावना है, यहां का तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, जैसे-जैसे सूरज ढलेगा और मैच आगे बढ़ेगा, मौसम धीरे-धीरे सुधरेगा. दूसरी पारी तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को आराम मिलेगा.
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब 30 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें आरआर का पलड़ा भारी है. आरआर ने इन 30 मैच में से 17 मैच में जीत दर्ज की है तो वहीं पंजाब किंग्स ने 13 मैच में बाजी मारी है.
PBKS संभावित प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह
RR संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा