menu-icon
India Daily

'डे राइडर्स' के बाद अब 'व्हिसल पोडू'! गिल ने सीएसके को पीली सीटी दिखाकर कसा मजेदार तंज

शुभमन गिल IPL में जीत के बाद मजाकिया पोस्ट करने से कभी पीछे नहीं हटते. अब चेन्नई सुपर किंग्स से जीत के बाद गिल ने एक पोस्ट किया है, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सीएसके पर मजाकिया तंज कसा है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'डे राइडर्स' के बाद अब 'व्हिसल पोडू'! गिल ने सीएसके को पीली सीटी दिखाकर कसा मजेदार तंज
Courtesy: ANI & Instagram (shubmangill)

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अब धीरे-धीरे जीत की पटरी पर लौट रही है. गिल ने अभी हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शितस्त देकर मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था. उस हार के बाद अब जीटी पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है. 

शुभमन गिल IPL में जीत के बाद मजाकिया पोस्ट करने से कभी पीछे नहीं हटते. कुछ साल पहले गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के बाद 'डे राइडर्स' लिखा था? रविवार को गिल अपने मजाकिया अंदाज में वापस आ गए. अब इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर गिल का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सीएसके पर मजाकिया तंज कसा है.

CSK पर कसा तंज 

शुभमन गिल ने सीएसके के खिलाफ शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट किया है, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है. मैच के बाद गिल ने सोशल मीडिया पर एक पीली सीटी के साथ तस्वीर पोस्ट की, जो सीएसके के मशहूर टैगलाइन 'व्हिसल पोडू' (सीटी बजाओ) पर तंज था.

जीटी कप्तान ने अपने पोस्ट में चेन्नई और उसके प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया. बता दें इंस्टाग्राम पर फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं. एक ही दिन में इस पोस्ट को करीब 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

 

कुछ ऐसा रहा CSK vs GT मैच का हाल

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक में खेला गया था. जिसमें जीटी ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. बल्लेबाजी के उतरी सीएसके शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. एक के बाद एक विकेट का पतन जारी रहा और टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी. 

इसके जवाब में उतरी शुभमन सेना ने ये टारगेट 16.2 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान हासिल कर लिया. इस दौरान साई सुदर्शन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 87 रनों पारी खेली थी. 

Topics