menu-icon
India Daily

IPL 2026: प्लेऑफ के लिए Qualify करने वाली पहली टीम बनी RCB, पंजाब को उनके घर में दी शिक्सत

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हरा दिया है. इस जीत के साथ RCB प्लेआफ में पहुंच गई.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
IPL 2026: प्लेऑफ के लिए Qualify करने वाली पहली टीम बनी RCB, पंजाब को उनके घर में दी शिक्सत
Courtesy: X

IPL 2026 में रविवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. धर्मशाला के स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब को 23 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ RCB प्लेआफ में पहुंच गई.

पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

आईपीएल 2026 में बेंगलुरु का प्रदर्शन चैंपियंस की तरह है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 13 मुकाबलों में 9 जीत हासिल की है और उसके 18 अंक हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 13 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है. इस हार के बाद पंजाब लगातार 6 मैच हार चुकी है. उसका प्लेऑफ में पहुंचना अब बहुत मुश्किल है.

RCB की बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 222 रन बनाए. बेंगलुरु की शुरूआत अच्छी नहीं रही. जैकब बेथेल 11 रन बनाकर आउट हो गए. एक बार फिर स्टारबॉय का जादू नहीं चला. इसके बाद विराट और पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े. पडिक्कल ने 25 गेंदों में 45 रन बनए. इसके बाद कोहली ने अपना विराट रून अपनाया और फिर अर्धशतक जड़ दिया. 58 रन बनाकर कोहली चहल के जाल में फंस गए. यहां से वेंकटेश अय्यर और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 65 रनों की पार्टनरशिप कर आरसीबी को संभाला. वेंकी ने 40 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली. वहीं डेविड ने 12 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. पंजाब के हरप्रीत ने दो विकेट और चहल-अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिए.

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

रनचेज में उतरी पंजाब किंग्स की शुरूआत बेहद शर्मनाक रही. 19 रनों पर आरसीबी के गेंदबाजों ने 3 विकेट चटक लिए. कूपर कोनोली और शेडगे ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी को संभाला. रोमारियों ने कोनोली को आउट कर साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद शेडगे ने भी अपना विकेट गंवा दिया. उन्होंने 22 गेंदों में 35 रन बनाए. यहां से मार्कस स्टोइनस और शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स की इनिंग्स को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई.स्टोइनिस 37 रनों के निजी स्कोर पर जोश हेजलवुड का शिकार बने. शशांक सिंह ने जरूर अर्धशतक लगाया, लेकिन वो जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था

Topics