PBKS VS RCB: IPL 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोककर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके सेलिब्रेशन की हो रही है. फिफ्टी पूरा करने के बाद वेंकटेश ने तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के अंदाज में खास सेलिब्रेशन किया. सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वेंकटेश अय्यर ने पंजाब किंग्स की पारी के दौरान शुरुआत से ही धुआंदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. उनकी 73 रन की नाबाद पारी में आठ चौके और चार शानदार छक्के शामिल रहे. 182.50 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी ने पंजाब को 222 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
Venkatesh Iyer doing Thalapathy Vijay celebration. ❤️ pic.twitter.com/POZAP23edi
Also Read
- 'किंग' कोहली का विराट रूप, IPL में रचा नया इतिहास! 500 प्लस रन बनाकर रिकॉर्ड बुक को किया तहस-नहस
- 7 साल की बच्ची के गुप्तांग दबाने पर अली मुहम्मद की बेरहमी से पिटाई, लोगों ने छाती पर बरसाईं लातें, वीडियो वायरल
- मेट्रो यात्रियों के लिए गुड न्यूज! DMRC ने बढ़ाईं 6 ट्रेनें और 24 अतिरिक्त फेरे; PM मोदी की अपील का हुआ बड़ा असर
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 17, 2026
वेंकटेश अय्यर का अर्धशतक मैच के 16.3 ओवर में पूरा हुआ. लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर उन्होंने पीछे हटकर शानदार शॉट खेला और गेंद सीधे बाउंड्री पार पहुंच गई. इस छक्के के साथ उन्होंने IPL 2026 की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की. यह उनके IPL करियर का 13वां अर्धशतक भी रहा. जैसे ही गेंद स्टैंड्स में पहुंची, स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा.
VENKATESH IYER WITH THALAPATHY VIJAY CELEBRATION 😍🔥 pic.twitter.com/ypOYfva6gB
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 17, 2026
फिफ्टी पूरी करने के बाद वेंकटेश अय्यर ने जो सेलिब्रेशन किया, वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी किया. कुछ ही मिनटों में उनका सेलिब्रेशन वीडियो एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने लगा. साउथ सिनेमा फैंस ने इसे खूब पसंद किया.