लखनऊ: आज शाम आईपीएल का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाला है. ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे दोनों की कप्तानी अब सवाल के घेरे में है. क्योंकि उनकी संबंधित आईपीएल टीमें LSG vs KKR संघर्ष कर रही हैं. लगातार हार और कप्तान पंत के संदिग्ध फैसलों के कारण एलएसजी अंक तालिका में नवें पायदान पर है.
वहीं दूसरी ओर अजिंक्या रहाणे की टीम का भी हाल कुछ ऐसा ही है. टीम ने 7 मैच खेले हैं जिनमें से टीम को केवल एक ही मैच में सफलता मिली है. इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी में स्थित है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारती है और लीग में अपने अस्तित्व को बचाने में सफल हो पाती है. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि फैंस इस मैच का लुत्फ कहां उठा सकते हैं.
LSG vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.
LSG vs KKR IPL 2026 में 26 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
LSG vs KKR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
LSG vs KKR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
LSG vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
LSG vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, नमन तिवारी, मुकुल चौधरी
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन , मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा