चेन्नई: क्रिकेट का महासंग्राम अब धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है. दिन प्रतिदिन फैंस रोमांचक मैच का लुत्फ उठा रहे हैं. ये रोमांच रविवार को और बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन फैंस को क्रिकेट का डबल धमाल देखने को मिलता है. आज फैंस एक दिन में ही दो-दो मैच का लुत्फ उठा पाएंगे. इसी कड़ी में आज पहला मैच पांच की बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है.
यह मुकाबला सीएसके के घरेलू मैदान पर होने वाला है. जिसमें चेन्नई किसी भी कीमत पर बाजी मारने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें इस मैच के साथ ही पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिती को सुधारने की कोशिश करेगी. दोनों टीमें 7-7 मुकाबले खेल चुकी हैं. जिनमें 3-3 जीत के साथ जहां CSK पांचवें नंबर पर है तो वहीं GT सातवें पायदान पर है.
CSK vs GT के बीच IPL 2026 का मैच रविवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
CSK vs GT IPL 2026 में 26 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
CSK vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे शुरू होने वाला है.
CSK vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 03:00 बजे होगा.
CSK vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
CSK vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा