menu-icon
India Daily

SRH vs RR: वैभव का शतक गया बेकार, अभिषेक और ईशान ने लूटी महफिल; रोमांचक चेज में हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

आईपीएल के 36वां मैच में ईशान और अभिषेक की बदौलत हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
SRH vs RR: वैभव का शतक गया बेकार, अभिषेक और ईशान ने लूटी महफिल; रोमांचक चेज में हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया
Courtesy: X

IPL 2026 का 36वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में पैट कमिंस हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत, राजस्थान ने हैदराबाद के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा है. रनचेज करते हुए ईशान और अभिषेक की बदौलत हैदराबाद ने 5 विकेट से मैच जीत लिया.

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

राजस्थान के 229 रनों के कुल स्कोर का पीछा करते हुए ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतरी. हालांकि, हेड एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अभिषेक ने 29 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिसके बाद 10वें ओवर में वे आउट हो गए. इस बीच ईशान किशन ने भी शानदार अर्धशतक बनाया.

क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच साझेदारी

ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली, जिससे हैदराबाद को ज़बरदस्त गति मिली. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई. नीतीश रेड्डी 36 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि क्लासेन ने 29 रनों का योगदान दिया. सलिल अरोड़ा और अनिकेत ने टीम को जीत दिलाई और टीम ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया.

राजस्थान की पारी कैसे आगे बढ़ी?

राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी स्वामी ने पारी की शुरुआत की. वैभव ने पहले ही ओवर में 4 रन बनाए. हालांकि, यशस्वी तीसरे ओवर में आउट हो गए, लेकिन वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी को आगे बढ़ाया. इस बीच, ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक बनाया और वैभव के साथ साझेदारी की. हालांकि, वे 13वें ओवर में आउट हो गए. फिर भी वैभव क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. आखिर में वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए. साकिब हुसैन ने वैभव का विकेट लिया. 

वैभव के कंधों पर टिकी राजस्थान की टीम

कप्तान रियान पराग 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए. पैट कमिंस ने उनका विकेट लिया. डोनोवन फरेरा 33 रन बनाकर आउट हुए. वे ईशान मलिंगा की गेंद पर कैच आउट हुए. शिमरॉन हेटमायर भी बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. वे प्रो फुल हिंज की गेंदबाजी पर 11 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यवंशी ने एक शानदार पारी खेली और सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन बनाए. इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने कुल 228 रन बनाए.

टॉप 3 में जगह बनाई

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अब पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. हैदराबाद के पास फिलहाल 8 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं. राजस्थान के पास भी 8 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट बेहतर है. पंजाब फिलहाल 7 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि दूसरे स्थान पर RCB है.

Topics