कोलकाता: तीन बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 16 मई को IPL 2026 के 60वें मैच में गुजरात टाइटन्स (GT) से भिड़ने के लिए तैयार है. यह मैच केकेआर के घरेलू मैदान कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में होगा. इस पूरे सीजन अब तक केकेआर के लिए काफी निराशाजनक रहा. उन्होंने अपने शुरुआती 11 मैचों में सिर्फ चार जीत हासिल की हैं और फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं. लीग में बने रहने के लिए केकेआर को किसी भी कीमत पर इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी.
दूसरी ओर, GT ने अपने सीजन की मिली-जुली शुरुआत के बाद लीग में शानदार वापसी करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा किया हुआ है. IPL 2022 के चैंपियन लगातार पांच मैच जीतने के कारण इस प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार के रूप में उतरे हैं. अगर जीटी इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो टीम प्लेऑफ में प्रवेश करने की ओर एक और कदम बढ़ा देगी. तो देंखते हैं इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है लेकिन उससे पहले जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी-
KKR vs GT के बीच IPL 2026 का मैच शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
KKR vs GT IPL 2026 में 16 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
KKR vs GT के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.
KKR vs GT के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
KKR vs GT के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
KKR vs GT के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी।
GT: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कॉनर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयन्त यादव.