menu-icon
India Daily

'हार्दिक को रिलीज कर दे...' MI ड्रेसिंग रूम में कप्तान से किचकिच! पूर्व दिग्गज ने पंड्या के न खेलने की बता दी असली वजह

बीती शाम मुंबई इंडियंस के नाम रही. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में एमआई ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मात दी. लेकिन इसी बीच अब एमआई ड्रेसिंग रूम से एक खबर सामने आ रही है जिसने सबको चौका दिया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'हार्दिक को रिलीज कर दे...' MI ड्रेसिंग रूम में कप्तान से किचकिच! पूर्व दिग्गज ने पंड्या के न खेलने की बता दी असली वजह
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए IPL 2026 में अपनी चौथी जीत हासिल की. हालांकि अब टीम को इस जीत का कोई खासा फायदा नहीं होने वाला है क्योंकि टीम पहले ही क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर हो चुकी है. बुमराह की कप्तानी में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. 

मुंबई इंडियंस का कहना है कि टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अफवाहों से पता चलता है कि मामला कुछ और ही है. हार्दिक की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े कर रहे हैं. मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या और टीम के अंदर कथित मतभेदों को लेकर होने लगी. इस चर्चा ने तब और तूल पकड़ लिया जब भारत के पूर्व क्रिकेटर ने भी इस पर टिप्पणी कर दी है. 

सहवाग ने क्या कहा?

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इन अफवाहों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर सिर्फ क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक को टीम में बनाए रखें. लेकिन फिर ड्रेसिंग रूम में तनाव या मैदान से बाहर के मुद्दों को लेकर कई अफवाहें चल रही हैं, जिनके सच होने की मुझे पूरी जानकारी नहीं है. अगर ये सच है तो उन्हें रिलीज कर दें. अगर झूठ है, तो क्रिकेट के आधार पर उन्हें टीम में बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

इस कारण टीम से बाहर हार्दिक 

एमआई का कहना है कि हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण पिछले कई मैच से बाहर हैं लेकिन अब इसके पीछे की दूसरी वजह सामने आ रही हैं. हार्दिक के मुंबई इंडियंस टीम से बाहर रहने के कारण इंजरी नहीं बल्कि उनके और कुछ खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में अनबन बताई जा रही है.

हार्दिक की अहमियत पर जोर

वीरेंद्र सहवाग ने यह भी कहा कि हार्दिक की मौजूदा कीमत उनकी वास्तविक क्षमता को नहीं दर्शाती. उनके मुताबिक, हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी वैल्यू आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ियों के बराबर होनी चाहिए.

हार्दिक की वापसी पर फैंस की निगाहें

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के अभी दो मुकाबले बाकी हैं. ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि हार्दिक पांड्या वापसी करते हैं या नहीं. बताते चलें हार्दिक पिछले कई मैच से टीम का हिस्सा नहीं हैं. इंजरी के कारण कारण उन्हें आराम दिया गया है.

Topics