menu-icon
India Daily

'बार-बार कीमत साबित नहीं करूंगा...' विराट ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा संकेत

IPL 2026 के बीच ही कोहली ने अपने भविष्य को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. 37 साल की उम्र में भी मैदान पर वही जुनून और फिटनेस दिखा रहे कोहली ने साफ कर दिया कि वह केवल नाम के लिए क्रिकेट नहीं खेलना चाहते.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'बार-बार कीमत साबित नहीं करूंगा...' विराट ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा संकेत
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 में विश्व स्तरीय बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है. वह न केवल  रन बना रहे हैं बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिला रहे हैं. IPL 2026 के बीच ही कोहली ने अपने भविष्य को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. 37 साल की उम्र में भी मैदान पर वही जुनून और फिटनेस दिखा रहे कोहली ने साफ कर दिया कि वह केवल नाम के लिए क्रिकेट नहीं खेलना चाहते.

उनका कहना है कि जब तक टीम और माहौल उन्हें जरूरी समझेगा, तब तक वह पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरते रहेंगे. इसी दौरान उन्होंने आगामी वनडे विश्व कप 2027 को लेकर भी बात की जिसमें उन्होंने विश्व कप खेलने की बात को खारिज नहीं किया.

2027 विश्व कप पर क्या बोले विराट?

37 वर्षीय कोहली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे कि क्या वह आगामी वनडे विश्व कप का हिस्सा होंगे या नहीं तो अब किंग कोहली ने इसे लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं, तो निश्चित तौर पर विश्व कप खेलने की इच्छा भी रहेगी. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला दोनों पक्षों की सोच पर निर्भर करेगा.

अगर टीम प्रबंधन को लगेगा कि वह योगदान दे सकते हैं, तभी वह आगे खेलना चाहेंगे. बता दें विराट कोहली अब केवल वनडे प्रारूप ही खेलते दिखाई देते हैं. उन्होंन टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 

बार-बार कीमत साबित नहीं करूंगा..

उन्होंने आगे अपने परफॉर्मेंस और फिटनेस पर लगातार उठते सवालों का भी करारा जवाब दिया. कोहली ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि 'अगर मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत बार-बार साबित करने की जरूरत महसूस कराई जाती है, तो मैं उस माहौल में नहीं रह सकता. क्योंकि मैं अपनी तैयारी के प्रति ईमानदार हूं.' उनके इस बयान से साफ होता है कि या तो भरोसा करिए साफ तौर पर कह दीजिए कि टीम को मेरी जरूरत नहीं है. 

खेल के प्रति जुनून अब भी बरकरार

विराट ने कहा कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि वह हर मैच को अपने करियर का आखिरी मैच मानकर खेलते हैं. चाहे बल्लेबाजी हो, फिटनेस हो या विकेटों के बीच दौड़ना, वह हर चीज में अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं. कोहली के मुताबिक, अगर टीम उनसे 50 ओवर तक आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद करे, तो वह उसके लिए भी पूरी तरह तैयार हैं.

 

Topics