IPL 2025, GT vs MI: रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ रचा इतिहास, क्रिस गेल के खास क्लब में मारी एंट्री
Rohit Sharma 300 sixes in IPL: रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित ने आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Rohit Sharma 300 sixes in IPL: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. रोहित ने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वे आईपीएल के इतिहास में ऐसा खास कारनामा करने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
दरअसल, रोहित ने गुजरात के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. रोहित से पहले ये रिकॉर्ड मात्र क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने आईपीएल में 300 छक्के लगाए थे. अब रोहित भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और वे 300 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. तो वहीं वे आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा जब गुजरात के खिलाफ मैदान में उतरे थे तो उस समय आईपीएल में उनके नाम पर 298 छक्के दर्ज थे. ऐसे में जीटी के खिलाफ इस मुकाबले में 2 छक्के लगाते ही रोहित ने अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वे क्रिस गेल के साथ आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा रोहित लीग के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
रोहित ने इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत नहीं की थी और वे संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे. शर्मा को इस मुकाबले में 2 बार जीनदान मिला और इसके बाद वे गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर टूट पड़े और 2 छक्के जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
मुंबई का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में 3 बदलाव किए हैं. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, रीचर्ड ग्लीसन और राज बावा अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं. इस मुकाबले में रोहित और बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दिलाई और हार्दिक के फैसले को सही साबित किया.
और पढ़ें
- Asian Athletics Championship: एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का बजा डंका, एक ही दिन में जीते तीन गोल्ड, पूजा ने हाई जंप में लहराया तिरंगा
- IPL 2025: बेंगलुरु के फाइनल में पहुंचने के बाद विजय माल्या ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा
- रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद जसप्रीत बुमराह ने भी रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा हिंट