IPL 2024, Shashank Singh: आईपीएल 2024 में 2 युवा खिलाड़ी चर्चा में हैं. पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से सभी को चौंकाया फिर पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने 29 गेंद में 61 रन ठोककर सभी का दिल जीत लिया. इस पारी के दम पर उन्होंने गुजरात टाइटंस के जबड़े से जीत छीन ली थी. शशांक का करिश्मा देख सभी दर्शक झूम उठे थे. मैच के बाद कप्तान शिखर धवन ने उनकी खूब तारीफ की. जिन शशांक का नाम आज सभी की जुबां पर है उनका क्रिकेटिंग सफर आसान नहीं रहा. शशांक को यहां तक पहुंचाने में उनके पिता शैलेश सिंह का अहम योगदान हैं, जो खुद एक IPS ऑफिसर हैं.
Rejection is the best motivation 🔥 #DHONI𓃵 #ShashankSingh#CureWithDNA #CSKvsSRH #ViditFTW #LokSabhaElections2024 #DHONI𓃵 #BhuvanBam #SRHvsCSK #Pushpa2 #PBKSvsGT pic.twitter.com/ipKZMFjybw
— Jack👁Reacher (@Doors2Jack) April 6, 2024Also Read
शशांक ने एक न्यूज बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'पापा का सपना था कि मैं देश के लिए क्रिकेट खेल सकूं. जब वो सीनियर SP थे, तब मुझे प्लास्टिक बॉल से गेंदबाजी करते थे, आगे चलकर क्रिकेट मेरा ड्रीम बन गया. परिवार ने बहुत सपोर्ट किया. मैं लकी हूं कि मेरे फैमली ने इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया. मेरी मां, बहन और पापा मेरे लिए बहुत लकी हैं.'
शशांक ने खुलासा किया कि जब वो 10 साल के थे तब उनके पिता की पोस्टिंग भोपाल में थी. तभी से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. पापा टेनिस बॉल से प्रैक्टिस कराते थे. उन्होंने अपनी बॉलिंग से मेरी बैटिंग मजबूत कराई. जब उनकी पोस्टिंग जबलपुर में हो गई तो घर में ही टर्फ पिच बनवा दी. जहां सानियर बॉलर्स के साथ मैने प्रैक्टिस की, जिसका लाभ मिला और तेज गेंदबाजों को फेस करने का डर दूर हुआ.
शशांक ने ये भी बताया कि जब कैसे प्रोफेशनल क्रिकेट में कई बार रन नहीं बनने पर उनके पिता ने मोटीवेट किया. उन्होंने विश्वास दिया और बार-बार कहा तू कर लेगा, आपमें काबिलियत है. मेरे पापा मुझ पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं.
शशांक का सपना है कि वो टीम इंडिया के लिए खेलें. वे साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स को आदर्श मानते हैं. शशांक कहते हैं कि डिविलयर्स के खेलने का तरीका काफी पसंद है.
शशांक छत्तीसगढ़ के भिलाई में जन्मे थे. उनके पिता पुलिस में थे तो ट्रांसफर होते रहे. शशांक ने अंडर 15 और अंडर 17 एज ग्रुप में मध्य प्रदेश से खेला. उस वक्त MP-CG एक ही टीम थी. इसके बाद शशांक के पिता का मुंबई में ट्रांसफर हो गया, लेकिन शशांक वहीं रह गए. उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेला.
शशांक आईपीएल में 2017 से एक्टिव हैं. लेकिन उन्हें 2022 में डेब्यू का मौका मिला था. जिसके बाद से अब तक उन्होंने 14 आईपीएल मैच खेले. पिछले सीजन वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, इससे पहले दिल्ली और राजस्थान टीम का हिस्सा रह चुके थे. इस सीजन के लिए ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था. उनके बल्ले से 173.92 के स्ट्राइक रेट से अब तक 160 रन निकले हैं. वे एक अर्धशतक जमा चुके हैं.