IPL 2024: वो 5 युवा स्टार जो जीत सकते हैं 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' अवार्ड


Bhoopendra Rai
06 Apr 2024

आईपीएल 2024

    आईपीएल 2024 में 5 नए खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया है, जो इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी सीजन का अवार्ड जीत सकते हैं.

कौन-कौन शामिल

    इन खिलाड़ियों ने दिखाया कि वो भविष्य का सितारा बन सकते हैं. आगे देखिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

1. रियान पराग (RR)

    इस आलराउंडर का इस सीजन जलवा है. वे 3 मैचों में 181 रन बना चुके हैं. उनके बैटर से 12 सिक्स और 13 चौके भी निकले.

2. अभिषेक शर्मा (SRH)

    हैदराबाद के इस आलराउंडर ने 4 मैचों में 159.22 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं. वे 15 छक्के भी ठोक चुके हैं.

3. मयंक यादव (LSG)

    21 साल के इस गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से सभी को चौंका दिया है. वे 2 मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं. इस गेंदबाज को भारत का फ्यूचर कहा जा रहा है.

4. शशांक सिंह (PBKS)

    इस आलराउंडर ने 29 गेंद पर 61 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर गुजरात के जबड़े जीत छीनकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने 6 चौके और 4 सिक्स जमाए थे.

5. अंगकृष रघुवंशी (KKR)

    18 साल के इस बैटर ने डेब्यू में ही फिफ्टी ठोककर सभी को बता दिया वो फ्यूचर में कुछ बड़ा करेंगे. DC के खिलाफ उन्होंने 27 गेंद का 54 रन बनाए.

'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी सीजन'

    'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी सीजन' आईपीएल के हर सीजन में दिया जाने वाले एक अवार्ड है.

किसे मिलता है?

    यह अवार्ड पूरे सीजन में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले उस खिलाड़ी को मिलता है, जो फ्यूचर में इंटरनेशनल क्रिकेट का सितारा बनने की क्षमता रखता है.

More Stories