IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल 2024 का मंच सज चुका है. 22 मार्च से 17वें सीजन का आगाज होगा. इस सीजन के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच चेपॉक स्टेडियम में होना है. इससे पहले ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी रखी गई है, जिसमें इस बार बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षर कुमार और एक्शन स्टार टाइगर श्राफ जलवा दिखाने नजर आएंगे. मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम अपनी मधुर आवाज से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज करेंगे.
20 मार्च को आईपीएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए जानकारी दी है कि सिंगर एआर रहमान, सोनू निगम और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे. सेरेमनी 22 फरवरी को चेन्नई में शाम 6:30 बजे होगी. इसके बाद चेन्नई सुपरकिंसग (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच पहला मैच शुरू होगा.
The stage is set, the lights are bright, and the stars are ready to shine at the #TATAIPL 2024 Opening Ceremony! 🎉🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) March 20, 2024
Get ready for an unforgettable fusion of cricket and entertainment ft. a stellar lineup! ✨
🗓22nd March
⏰6:30 PM onwards pic.twitter.com/7POPthFITx
आईपीएल 2023 में ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था. इस लीग के इतिहास में शाहरुख खान, सलमान खान और अमेरिकी सिंगर पिटबुल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी परफॉर्म कर चुके हैं. इस बार अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ थिरकते नजर आएंगे. यह दोनों क्रिकेट लवर भी हैं.
IPL ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा 'टाटा आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए स्टेज तैयार है. लाइटें चमक उठी हैं और सितारे अपनी चमक बिखरने को तैयार हैं. क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के बेहतरीन संगम के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए. यह कार्यक्रम ओपनिंग मैच से पहले शाम को साढ़े 6 बजे शुरू होगा.'
ओपनिंग सेरेमनी को आप ओटीटी और टीवी पर लाइव दे सकेंगे. इसका सीधा प्रसारण जियो सिनेमा ऐप और स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा.