menu-icon
India Daily

IPL 2024: डांस भी लाजवाब करते हैं रिंकू सिंह, Ole Ole गाने पर कोच के साथ लगाए ठुमके, देखें VIDEO

IPL 2024:  आईपीएल 2024 से पहले KKR के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह ने हेड कोच चंद्रकांत पंडित को अपने संग खूब नचाया. देखिए वीडियो...

India Daily Live
IPL 2024: डांस भी लाजवाब करते हैं रिंकू सिंह, Ole Ole गाने पर कोच के साथ लगाए ठुमके, देखें VIDEO

IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. फैंस पिछले 12 महीने से इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ये इंतजार 22 मार्च को खत्म होने जा रहा है. पिछले सीजन बल्ले से कमाल कनरे वाले रिंकू सिंह को लेकर केकेआर के फैंस को उम्मीद है कि वो इस बार भी ताबड़तोड़ बैटिंग दिखाएंगे, लेकिन इससे पहले रिंकू ने अपने शानदार डांस से समां बांधा है. केकेआर के कैंप में रिंकू सिंह के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 

बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का टीम बॉन्डिंग सेशन रखा गया था. जिसमें रिंकू सिंह ने ओले-ओले गाने पर मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ ठुमके लगाए. यह गाना फिल्म दिल्लगी का है, जो उस दौर में हिट हुआ था. इस गाने पर सैफअली खान ने जबरदस्त डांस किया था. अब रिंकू सिंह जब इस गाने पर थिरके तो टीम के साथियों ने जोरदार तालियां बजाईं. वीडियो के आखिर में रिंकू ने कोच को गले भी लगाया. 

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले केकेआर फ्रेंचाइजी का कैंप उत्साह से भरा हुआ है. खिलाड़ी मौज मस्ती करने में जुटे हैं. जमकर प्रैक्टिस भी हो रही है. कभी मैदान के बाहर के वीडियो आते हैं तो कभी मस्ती मजाक होता है. पिछले दिनों रिंकू सिंह ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर एक झन्नाटेदार सिक्स लगाया था. अब उनका कोच चंद्रकांत पंडित के साथ डांस का वीडियो वायरल हुआ है. 

आईपीएल 2024 के लिए केकेआर का पूरा स्क्वाड

बैटर- श्रेयस अय्यर (कप्तान) नीतिश राणा, रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, शेरफन रदरफोर्ड, फिल साल्ट, केएस भरत, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी
ऑलराउंडर- आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, 
बॉलर्स- मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, दुष्मंथा चमीरा, सुयश शर्मा, मुजीब-उर-रहमान, साकिब हुसैन, सुनील नरेन,  वरुण चक्रवर्ती.