menu-icon
India Daily

IPL 2024, CSK vs RCB: पहले मैच के लिए Best fantasy team, ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं करोड़पति

IPL 2024, CSK vs RCB Dream 11 Prediction: आईपीएल के 17वें सीजन का पहला मैच CSK vs RCB के बीच होगा, जानिए इस मैच के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम.

India Daily Live
IPL 2024, CSK vs RCB: पहले मैच के लिए Best fantasy team, ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं करोड़पति

IPL 2024, CSK vs RCB Dream 11 Prediction: 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज हो रहा है. एक दिन बाद यानी कल लीग का पहला मुकाबला होना है. ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच होगा. CSK के होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले में फैंटेसी टीम बनाने वालों के लिए हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं. 

आरसीबी और सीएसके के इस मैच के लिए आप 11 खास खिलाड़ियों को चुनकर बेस्ट फैंटेसी टीम बना सकते हैं. नीचे जानिए कप्तान, उपकप्तान और विकेटकीप, बल्लेबाज से लेकर गेंदबाजों के बारे में. 

CSK vs RCB Dream 11 Prediction

विकेटकीपर- दिनेश कार्तिक (RCB)
बैटर- फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, डेरिल मिशेल
ऑलराउंडर- ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), मोईन अली, कैमरून ग्रीन
बॉलर- मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (Chennai Super Kings Probable Playing XI)

ऋतुराज गायकवाड़, डेरिल मिशेल, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महेश थीक्षाना. 

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 (Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI)

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप.

नोट- ड्रीम 11 या अन्य फैंटेसी लीग में खेलने में वित्तीय जोखिम शामिल हैं. आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. The India Daily इस तरह के खेलों को प्रोत्साहित नहीं करता है. हमारा मकसद सिर्फ आपको जानकारी देना है.)