menu-icon
India Daily

MS Dhoni के जिस 110 मीटर वाले सिक्स पर फैंस लुटा रहे प्यार, उसी की वजह से हारी CSK, दिनेश कार्तिक ने खोला राज

IPL 2024, MS Dhoni longest six: आरसीबी के स्टार फिनिशर दिनेश कार्तिक ने बताया कि आखिर कैसे महेंद्र सिंह धोनी के 110 मीटर के छक्के के बाद RCB को जीत में मदद मिली.

भूपेंद्र कुमार राय
Edited By: Bhoopendra Rai
MS Dhoni के जिस 110 मीटर वाले सिक्स पर फैंस लुटा रहे प्यार, उसी की वजह से हारी CSK, दिनेश कार्तिक ने खोला राज

IPL 2024, MS Dhoni longest six: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 68 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हार मिली. दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' वाले इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी और प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री कर ली. आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे. एमएस धोनी ने पहली गेंद पर 110 मीटर का छक्का भी लगाया. यहां से भी को लगा कि चेन्नई यह मैच जीतेगी, क्योंकि आखिरी की 5 गेंदों पर 11 रन चाहिए थे, लेकिन यश दयाल ने कमाल की गेंदबाजी की और पूरे ओवर में महज 7 रन दिए और टीम को जीत दिला दी.

मैच के बाद आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी के 110 मीटर लंबे छक्के को चेन्नई की हार का कारण बताया. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि आखिर कैसे इस छक्के के बाद उनकी टीम को जीत में मदद मिली.

मैच का लेखा जोखा जानिए

दरअसल, इस मैच में आरसीबी ने 219 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन समीकरण के हिसाब से चेन्नई को क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ 201 रनों तक पहुंचना था. ऐसे में जब आखिरी ओवर की बारी आई तो 17 रन चाहिए थे. इस ओवर की पहली गेंद पर एमएस धोनी ने लंबा छक्का लगाया, जो 110 मीटर दूर जाकर गिरा. यह इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था. यहां से 5 गेंद पर 11 रन चाहिए थे.

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर पलट गई बाजी

आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने चेन्नई की खुशियां छीन लीं, क्योंकि यश दयाल ने स्लो गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को फंसा लिया, उन्हें बाउंड्री लाइन पर कैच कराया. इसके बाद उस ओवर में सिर्फ 1 रन आया. धोनी ने जो दूसरी गेंद पर छक्का लगाया था वो स्टेडियम के पार था, गेंद गायब हो गई थी. इसलिए अंपायर ने नई गेंद दी, मैदान पर ओस थी, जिससे यश दयाल की मुश्किल हो रही थी, लेकिन सूखी गेंद मिली तो दयाल गेंद को कंट्रोल के साथ फेंक पाए, लिहाजा उन्होंने धोनी का विकेट ले लिया.

नई गेंद की वजह से हमें मदद मिली- दिनेश कार्तिक

नई गेंद का जिक्र करते हुए दिनेश कार्तिक ने मैच के बाद कहा कि "एमएस धोनी का चिन्नास्वामी के बाहर 110 मीटर का छक्का मारना हमारे लिए सबसे अच्छी बात थी, इससे हमें एक नई गेंद मिली जिससे हमें मदद मिली.



फैंस लुटा रहे प्यार

भले ही चेन्नई सुपर किंग्स यह मैच हार गई हो, लेकिन फैंस एमएस धोनी के 110 मीटर वाले सिक्स पर प्यार लुटा रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा 'ये सिक्स हमेशा मेरे दिल में रहेगा'. वहीं एक प्रियंका नाम की यूजर ने लिखा 'यह उनके करियर का आखिरी छक्का था, मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी.'

Topics