menu-icon
India Daily

IPL 2024, CSK vs RCB: विराट कोहली का बड़ा धमाका, टी20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले इंडियन बने

IPL 2024 Virat Kohli: विराट कोहली ने CSK के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 मे्ं 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले दुनिया के छठवें बल्लेबाज बने. 

India Daily Live
IPL 2024, CSK vs RCB: विराट कोहली का बड़ा धमाका, टी20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले इंडियन बने

IPL 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले से कमाल किया और टी20 में इतिहास रच दिया. वो इस फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही टी20 में अपने 12 हजार रन पूरे किए हैं. विराट कोहली दुनिया के 6वें बैटर बने हैं, जो इस आंकड़े तक पहुंचे हैं. आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में वो बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं.  

सीएसके के खिलाफ जारी मैच को छोड़ दिया जाए तो विराट ने टी20 करियर में ओवरआल 376 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11994 रन निकले हैं. वो 8 शतक और 91 फिफ्टी जमा चुके हैं. उनका बैटिंग औसत 41.21 है. इस खिलाड़ी ने 133.42 के स्ट्राईक रेट से रन बनाए हैं.

ये दिग्गज बना चुके हैं 12 हजार से ज्यादा टी20 रन

टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया में अब 6 खिलाड़ी हो गे हैं. सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के स्टार बैटर शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर का नाम भी है. 

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- इस दिग्गज ने 463 मैच में 14562 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग औसत 36.22 का रहा है. गेल के बल्ले से टी20 में 22 शतक और 88 फिफ्टी निकली हैं.

2. शोएब मलिक (पाकिस्तान)- इस दिग्गज ने 542 मैचों में 36.40 की औसत से 13360 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 83 फिफ्टी निकली हैं.

3. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज- इस सीनियर बल्लेबाज ने 660 मैचों में 12900 रन बनाए हैं. उनका बैटिंग एवरेज 31.46 का रहा है. उनके बैटर से 1 शतक और 59 फिफ्टी निकली हैं.

4. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)- इंग्लैंड के इस तूफानी बैटर ने 449 मैचों में 12319 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 29.68 का रहा है. हेल्स टी20 में 6 शतक और 78 अर्धशतक जमा चुके हैं. 

5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- बाएं हाथ के इस बैटर ने 370 मैचों में 12065 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 37.12 का रहा है. इस खिलाड़ी के बल्ले से  8 शतक और 101 फिफ्टी निकली हैं.

6. विराट कोहली (भारत)- 377 मैचों में 6 रन बनाते ही 12000 रन पूरे कर लिए हैं. उनका बैटिंग औसत 41.21 का रहा है. इस खिलाड़ी ने 8 शतक और 91 फिफ्टी जमाई हैं.