menu-icon
India Daily

IPL 2024: 'कप्तानी छोड़ना MS Dhoni की सबसे बड़ी गलती', Virat Kohli के जिगरी ने जताई चिंता

IPL 2024: एमएस धोनी इस सीजन सीएसके की कप्तानी नहीं कर रहे हैं. इस फैसले को एबी डिविलियर्स ने बड़ी गलती करार दिया है.

India Daily Live
IPL 2024: 'कप्तानी छोड़ना MS Dhoni की सबसे बड़ी गलती', Virat Kohli के जिगरी ने जताई चिंता

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज हो गया है. पहला मुकाबला आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. इस मैच में एमएस धोनी बतौर विकेटकीपर बैटर खेल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन से ठीक पहले कप्तानी छोड़ना का ऐलान किया था. धोनी के इस फैसले को साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बैटर रहे एबी डिविलियर्स ने सबसे बड़ी गलती करार दिया है.

आरसीबी के लिए लंबे समय तक खेलने वाले विराट कोहली के खास दोस्त डिविलियर्स ने कहा , 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि एमएस धोनी का कप्तानी छोड़ना बहुत बड़ी गलती है.' धोनी की जगह इस सीजन सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं. इस खिलाड़ी में फ्रेंचाइजी फ्यूचर देख रही है. धोनी के कप्तानी छोड़ने से फैंस भी हैरान हैं.

CSK के सीईओ को भी नहीं था पता

धोनी कप्तानी छोड़ने वाले हैं, इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी के सीईओ विश्वनाथन को भी नहीं थी. उन्होंने अपने बयान में कहा था 'धोनी जो भी करते हैं, वह टीम के हित में होता है. मुझे भी कप्तानों की बैठक से पहले ही इसके बारे में पता चला. यह उनका फैसला है और इसका सम्मान करना चाहिए. पिछली दफा यह बदलाव काम नहीं कर पाया, अब बात अलग है.'

एमएस धोनी का आईपीएल में कप्तानी वाला रिकार्ड

IPL में एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने भी चेन्नई सुपर किंग्स को 5 दफा चैंपियन बनाया है. वे पहले सीजन से इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वो अपनी कप्तानी में टीम को 12 बार प्लेऑफ में ले गए. 10 बार फाइनल खेलकर 5 खिताब जीते. सीएसके 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी थी.