IPL 2024, CSK Vs KKR: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीता. केकेआर इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप दिखी. पहले बल्लेबाजों ने रन नहीं बना फिर गेंदबाजों ने भी कोई जलवा नहीं दिखाया. चेपाक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का जलवा दिखा है. रवींद्र जडेजा ने पहले तो अपनी बॉलिंग से टीम के फैंस का दिल जीता. फिर बैटिंग की बारी आई तो उन्होंने एक छोटा झटका भी दिया. वो अपनी ही टीम के फैंस को चिढ़ाते दिखे. आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला...
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स 137 रनों का पीछा कर रही थी. टीम ने 16.5 ओवरों में अपना तीसरा विकेट खोया था. जब शिवम दुबे आउट होकर लौट रहे थे तो सभी को उम्मीद थी एमएस धोनी मैदान पर आएंगे और मैच फिनिश करके जाएंगे, लेकिन डगआउट से रवींद्र जडेजा हाथ में बल्ला लेकर आते दिखे, जिसे देख कुछ सेकंड के लिए फैंच चौंक गए, लेकिन फिर जडेजा अचानक उल्टे पैर वापस लौट गए और महेंद्र सिंह धोनी ने एंट्री ली.
The craze on the arrival of MS Dhoni. 🔥pic.twitter.com/EGN2lP6H48
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2024Also Read
महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री पर फैंस ने शोर मचा दिया. पूरे स्टेडियम में सिर्फ माही-माही नाम गूंज रहा था. फैंस खुश हो गए. धोनी आए और 3 बॉल पर 1 रन बनाया. विनिंग शॉट कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से आया. उन्होंने चौका लगाया और टीम को सीजन की तीसरी जीत दिलाई. इससे पहले फैंस के साथ जडेजा ने जो मौट काटी है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Jadeja deliberately walked ahead of Dhoni just to tease CSK fans 😹pic.twitter.com/N3nCnmNQGX
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 9, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने गेंदबाजी से कमाल किया. जड्डू ने कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट निकाले. उनकी इकॉनमी 4.50 रही. खास बात ये है कि जडेजा ने सिर्फ एक गेंद वाइड फेंकी. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर की एक बेहतरीन कैच भी लपका.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे. जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर यह टारगेट साहिल कर लिया. इस मुकाबले में केकेआर ने पहले 6 ओवरों में 2 विकेट खोकर 56 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद विकेट गिरते गए और टीम 137 ही बना सकी. सबसे बड़ी पारी कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेली, उनके बैट से 34 रन निकले. इधर चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद लौटे.