menu-icon
India Daily

IPL 2024, Points Table: हारकर भी दूसरे नंबर पर है KKR, दिग्गजों से सजी इस टीम की हालत सबसे खराब

IPL 2024, Points Table: 22 मैचों के बाद आईपीएल 2024 की प्वाइंट टेबल दिलचस्प दिख रही है. नंबर एक पर संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स है, जबकि सबसे नीचे दिल्ली कैपिटल्स है.

India Daily Live
IPL 2024, Points Table: हारकर भी दूसरे नंबर पर है KKR, दिग्गजों से सजी इस टीम की हालत सबसे खराब

IPL 2024, Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की. पिछले 2 मैच गंवाने के बाद CSK ने अपने घर में वापसी की और केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया.  इस जीत के साथ ही वो प्वाइंट टेबल में चौथा नंबर पर काबिज हो गई है. चेन्नई के पास 5 मैचों में 3 जीत के साथ कुल 6 अंक हैं. खास बात ये है कि केकेआर को इस हार से कोई नुकसान नहीं हुआ. इस सीजन की उनकी पहली हार है. इसलिए हार के बाद भी केकेआर दूसरे नंबर पर है. 4 में से इस टीम ने 3 मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं. 

टॉप 5 टीमों में कौन-कौन

इस सीजन सबसे ज्यादा अच्छा राजस्थान रॉयल्स खेल रही है, जिसने अपने सभी चारों मैच जीते हैं. वो प्वाइंट टेबल में 8 अंक और 1.120 रन रेट के साथ नंबर एक पर काबिज है. इसके बाद केकेआर, एलएसजी, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदारबाद का नाम आता है. 4 टीमें ऐसी हैं, जो अब तक 5-5 मैच खेल चुकी हैं, जबकि 6 टीमों ने 4-4 ही मैच खेले हैं. 

टीमें मैच जीत हार प्वाइंट नेट रन रेट
RR 4 4 0 8 1.12
KKR 4 3 1 6 1.528
LSG 4 3 1 6 0.775
CSK 5 3 2 6 0.666
SRH 4 2 2 4 0.409
PBKS 4 2 2 4 -0.22
GT 5 2 3 4 -0.797
MI 4 1 3 2 -0.704
RCB 5 1 4 2 -0.843
DC 5 1 4 2 -1.37

प्वाइंट टेबल में आखिर की 5 टीमें

इस सीजन सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स का है. ऋषभ पंत की अगुवाई में यह टीम 5 में से सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी है. टीम के पास महज 2 अंक हैं. प्वाइंट टेबल में आखिर की 5 टीमों में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं.