menu-icon
India Daily

IPL 2024: 88,700 Crore ब्रांड वैल्यू, 8 क्रिकेट लीग पर अकेला भारी, 1 मैच से होती है इतने करोड़ की कमाई

IPL Brand Value:  IPL की ब्रांड वैल्यू 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर (करीब 88,700 करोड़ रुपए) रही थी. इस साल इसमें और भी इजाफा हो सकता है. 

भूपेंद्र कुमार राय
Edited By: Bhoopendra Rai
IPL 2024: 88,700 Crore ब्रांड वैल्यू, 8 क्रिकेट लीग पर अकेला भारी, 1 मैच से होती है इतने करोड़ की कमाई

IPL Brand Value:  इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब सिर्फ 2 दिन का वक्त बचा है. 22 मार्च से 17वें सीजन का आगाज होगा. यह दुनिया की सबसे अमीर टी20 क्रिकेट लीग है. इस सीजन बीसीसीआई इस टूर्नामेंट से तगड़ी कमाई करेगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की टॉप-10 क्रिकेट लीग मिलकर भी कमाई के मामले में IPL से करीब चार गुना पीछे हैं. साल 2023 में IPL की ब्रांड वैल्यू 88 हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी. हम आपके लिए इस लीग की ब्रांड वैल्यू के बारे में बता रहे हैं. 

दुनिया की टॉप-10 क्रिकेट लीग की ब्रांड वैल्यू मिलकर करीब 20 हजार करोड़ रुपए होती है, जबकि अकेले IPL की ब्रांड वैल्यू 88,000 करोड़ रुपए है. मतलब 4.4 गुना ज्यादा. ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2008 में लॉन्च होने के बाद इस लीग की ब्रांड वैल्यू 433 फीसदी बढ़ चुकी है. BCCI आईपीएल के एक मैच से 119 करोड़ कमा लेता है. ये कमाई ब्रॉडकॉस्ट डील से होती है.

ब्रांड वैल्यू क्या होती है? 

किसी भी लीग के पूरे इकोसिस्टम की वैल्यू ही ब्रांड वैल्यू कहलाती है. इसमें ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, रेवेन्यू, मैदान में आने वाले दर्शक, स्पॉन्सर, टाइटल राइट्स, टीवी और ऑनलाइन दर्शक, खिलाड़ियों की कीमत, टीमों की कीमत शामिल होती है. 

दुनिया के टॉप टी 20 क्रिकेट लीग की ब्रांड वैल्यू वाली लिस्ट

1. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)- 88.730 करोड़
2. द हंड्रेड (The Hundred)- 4221 करोड़
3. साउथ अफ्रीका टी20 (SA20)- 3315 करोड़
4. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL)- 3074 करोड़
5. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2486 करोड़
6. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL)- 2246 करोड़
7. बिग बैश लीग (BBL)- 1737 करोड़
8. मेजर क्रिकेट लीग (MLC) 995 करोड़
9. बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL)- 442 करोड़