Javed Miandad on Dawood: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की जमकर तारीफ की है. मियांदाद दाऊद के समधी हैं. मियांदाद ने प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्होंने मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया है. दाऊद इब्राहिम के साथ पारिवारिक संबंध रखना जावेद मियांदाद के लिए सम्मान की बात है.
पाकिस्तानी पत्रकार हसन निसार के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में जावेद मियांदाद ने दाऊद इब्राहिम के बारे में बात की, जिनकी बेटी की शादी उनके बेटे से हुई है. मियांदाद ने कहा कि मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं दुबई से हमारे रिश्ते हैं. यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि उनकी बेटी ने मेरे बेटे से शादी की. वह बहुत अच्छी तरह से शिक्षित है और उसने कॉन्वेंट और विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है.
जावेद मियांदाद ने कहा कि दाऊद ने मुसलमानों के लिए बहुत कुछ किया है. इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. लोगों के मन में दाऊद के परिवार के बारे में गलत धारणा है. असली दाऊद इब्राहिम को समझना आसान नहीं है. लोग परिवार के बारे में जिस तरह सोचते हैं वे वैसे नहीं हैं मियांदाद के बेटे जुनैद की शादी 2005 में दाऊद की बेटी माहरुख से हुई है. शादी कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई में हुआ था.
दाऊद इब्राहिम भारत में एक मोस्टवांटेड आतंकवादी है. वही 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें लगभग 260 लोगों की जान चली गई थी. वह डी-कंपनी नामक एक खतरनाक अपराध सिंडिकेट चलाता है जो भारत में काफी सक्रिय है. संगठित अपराध और जालसाजी के लिए वांछित अपराधियों की इंटरपोल की सूची में भी उसका उल्लेख है.
भारतीय खुफिया विभाग का कहना है वो पाकिस्तान में छुपर बैठा है. पिछले साल दिसंबर में ऐसी खबरें आई थीं कि दाऊद इब्राहिम को गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जुझ रहा है. उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चर्चा ये भी थी कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई.