menu-icon
India Daily

International Maths Olympiad में भारत ने 4 गोल्ड और 1 रजत जीता, ऐतिहासिक उपलब्धि पर PM Modi ने दी बधाई

International Maths Olympiad: भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है. इस बार देश के खाते में 4 गोल्ड और 1 रजत आया है. इस खुशी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों की खूब तारीफ की और उन्हें बधाई दी.

India Daily Live
International Maths Olympiad में भारत ने 4 गोल्ड और 1 रजत जीता, ऐतिहासिक उपलब्धि पर PM Modi ने दी बधाई
Courtesy: Twitter

International Maths Olympiad: अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत का जलवा दिखा है.  भारत की टीम ने 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर भारत ने चौथी रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई दी.



पीएम मोदी ने एक पोस्ट में लिखा 'यह बहुत ही गर्व और खुशी का क्षण है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. हमारे दल ने 4 स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए हैं. यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी और गणित को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी.

अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत को मिली यह ऐतिहासिक जीत युवाओं में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी. पीएम मोदी ने भी कहा है 'यह उपलब्धि गणित को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी. यह जीत सिर्फ भारत की शैक्षिक प्रगति का प्रमाण नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है. यह जीत सभी भारतीयों को गर्व और प्रेरणा देती है.

अंतरराष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड 2024 रैंक

1. US
2. चीन
3. दक्षिण कोरिया
4. भारत
5. बेलारूस
6. सिंगापुर
6. यूके
8. हंगरी
9. पोलैंड
9. तुर्की
~
11. ताइवान
12. रोमानिया
14. इटली
14. जापान
19. ईरान
20. ब्राजील
21. फ्रांस
22. सर्बिया
23. कनाडा
24. मैक्सिको
31. जर्मनी
38. ऑस्ट्रेलिया
41. सऊदी अरब
56. अर्जेंटीना
67. स्पेन
75. पाकिस्तान
107. यूएई