menu-icon
India Daily

IPL 2025: LSG क्यों छोड़ सकते हैं KL Rahul? ये टीम बनाना चाहती है कप्तान

KL Rahul, IPL 2025: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में अपनी पुरानी टीम RCB में लौट सकते हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें टीम फाफ डु प्लेसिस की जगह कप्तान भी बना सकती है.

भूपेंद्र कुमार राय
Edited By: Bhoopendra Rai
IPL 2025: LSG क्यों छोड़ सकते हैं KL Rahul? ये टीम बनाना चाहती है कप्तान
Courtesy: Twitter

KL Rahul, IPL 2025: आईपीएल 2025 में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नई टीम में नजर आ सकते हैं. उनके लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने की खबरें तेज हैं. अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है. जिसके जरिए कई खिलाड़ी इधर-उधर होंगे. राहुल पिछले तीन सीजन से लखनऊ की कमान संभालते आ रहे हैं. 2022 और 2023 में उन्होंने टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया, लेकिन आईपीएल 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. जिसके बाद कप्तान राहुल पर काफी सवाल उठे थे. अब ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वो नई टीम ज्वाइन कर सकते हैं.

दरअसल, आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है. जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. टीमों की तस्वीर काफी बदल सकती है. बड़े नाम इधर-उधर होने की उम्मीद है. इस लिस्ट में केएल राहुल का भी एक नाम हो सकता है. साल 2024 के आईपीएल में राहुल और एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका के बीच एक मैच के दौरान बहस हुई थी, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें संजीव कप्तान राहुल को फटकार लगाते नजर आ रहे थे, उस घटना के बाद से ही केएल राहुल के लखनऊ से अलग होने की अटकलें तेज़ हो गई थीं.

LSG क्यों छोड़ सकते हैं राहुल?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मालिक संजीव गोयनका के साथ राहुल के रिश्ते काफी खराब हो गए हैं. इसलिए वो टीम को छोड़ सकते हैं. हालांकि इस संबंध में कोई ऑफिशियली जानकारी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि राहुल अपनी पुरानी टीम आरसीबी में बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं.

क्यों कप्तान बनाए जा सकते हैं राहुल?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो RCB 16 साल में एक भी खिताब नहीं जीत पाई है. अगले सीजन के लिए वो कप्तान की तलाश कर रही है. केएल राहुल कप्तानी के बढ़िया विकल्प हैं.  आरसीबी के मौजूदा कप्तान फाफ डु प्लेसिस 40 साल के हो चुके हैं. ऐसे में टीम उन्हें रिलीज कर सकती है.  राहुल ने 2013 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी से ही थी. वे 2016 तक आरसीबी के साथ रहे थे.

केएल राहुल का आईपीएल करियर?

केएल राहुल ने आईपीएल में 132 मैच खेले. इस दौरान 45.47 की औसत से 4683 रन बनाए. उनके बल्ले से 4 शतक और 37 फिफ्टी निकली हैं. वे आरसीबी, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं.