Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में जलवा दिखाने वालीं भारतीय स्टार रेसलर विनेश फोगाट भारत वापस लौट आई हैं. 17 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. हजारों की संख्या में लोग विनेश फोगाट का स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचे. एयरपोर्ट से बाहर आते ही विनेश साथी रेसलर साक्षी मलिक के गले लगकर खूब रोईं. वतन वापसी पर भव्य स्वागत और लोगों का प्यार देख विनेश ने कहा 'पूरे देशवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं बहुत भाग्यशाली हूं''.
#WATCH | Delhi: Indian wrestler Vinesh Phogat en route to her native village in Charkhi Dadri, Haryana
Congress MP Deepender Hooda, wrestlers Bajrang Punia, Sakshee Malikkh are also present. pic.twitter.com/Pysqyeq788— ANI (@ANI) August 17, 2024Also Read
विनेश दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अपने पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी जिला) के लिए रवाना हो गई हैं. ये दिल्ली से करीब 125 किलोमीटर दूर है. रास्ते में विनेश का कई जगह स्वागत होना है. इसके बाद उनके गांव में बने स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम रखा गया है. विनेश के स्वागत में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी पहुंचे थे, इन दोनों ही रेसलर्स ने विनेश को लेकर बयान दिया.
#WATCH | Indian wrestler Vinesh Phogat says, "I am grateful for this love and respect I have received from my countrymen." pic.twitter.com/PCdVJHaq8K
— ANI (@ANI) August 17, 2024
क्या बोले बजरंग पूनिया?
पहलवान बजरंग ने कहा 'उनका (विनेश फोगट) स्वागत एक चैंपियन की तरह हो रहा है. देश ने विनेश के सड़कों से पोडियम तक के सफर को देखा. हम सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा करते हैं.'
#WATCH | Wrestler Bajrang Punia says, "She (Vinesh Phogat) is being welcomed like a champion. The country saw Vinesh's journey from the streets to the podium. We thank all the countrymen." pic.twitter.com/4tZsOWmZbx
— ANI (@ANI) August 17, 2024
क्या बोलीं साक्षी मलिक?
भारतीय रेसलर साक्षी मलिक ने कहा 'आज का दिन बहुत बड़ा है. विनेश ने देश और महिलाओं के लिए जो किया है, वह अद्भुत है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह सम्मान मिलता रहेगा, वह हमारे लिए चैंपियन हैं.'
#WATCH | Wrestler Sakshee Malikkh says, "Today is a big day. What Vinesh has done for the country and women is amazing. I hope she continues to receive this honour... She is a Champion for us." pic.twitter.com/A8ZI6fVvCm
— ANI (@ANI) August 17, 2024
मेडल क्यों नहीं मिला
पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम वर्ग में विनेश ने एक ही दिन में 3 पदक जीतकर फाइनल में एंट्री की थी. इस तरह उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल तो पक्का ही कर लिया था, लेकिन फाइनल से ठीक एक दिन पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकल गया. इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. इस तरह वो मेडल से चूक गईं.