menu-icon
India Daily

India vs West Indies Live Streaming: कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज T20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें हेड-टू-हेड, प्लेइंग-11, पिच और मौसम रिपोर्ट

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिली हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

Anuj
Edited By: Anuj
India vs West Indies Live Streaming: कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज T20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानें हेड-टू-हेड, प्लेइंग-11, पिच और मौसम रिपोर्ट
Courtesy: BCCI

कोलकाता: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 का बेहद अहम मुकाबला खेलना है. यह बड़ा मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है. पिछले मुकाबलों के परिणामों को देखते हुए यह मैच भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' जैसा माना जा रहा है.

सुपर-8 राउंड में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही थी. टीम को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे नेट रन रेट पर भी नकारात्मक असर पड़ा. हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया. इस जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया और अंक तालिका में स्थिति भी सुधारी. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है.

बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में युवा ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार लय में दिखे और उन्होंने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक लगाया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने तेज गति से रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. आज के मुकाबले में भी शीर्ष क्रम से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी, क्योंकि बड़े मैचों में तेज शुरुआत जीत की नींव बनती है.

शिवम दुबे को लाना होगा सुधार

पिछले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी सही गेंदबाजी की. हालांकि, डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों को और सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर शिवम दुबे को अपनी लाइन-लेंथ सुधारनी होगी, क्योंकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने काफी रन खर्च किए थे. वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने यह पहलू निर्णायक साबित हो सकता है.

भारत-वेस्टइंडीज हेड-टू-हेड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 जीत मिली हैं. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. रिकॉर्ड भारत के पक्ष में जरूर है, लेकिन वेस्टइंडीज की टी20 ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

पिच और मौसम रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे शॉट खेलना आसान होता है. मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों को भी मदद मिलने लगती है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को कोलकाता में बारिश की संभावना बेहद कम है. तापमान 22°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान है, इसलिए पूरा मैच बिना रुकावट होने की उम्मीद है.

आइए आपको बता दें कि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव कवरेज कैसे और कहां देख सकते हैं.

सुपर 8 में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कहां खेला जाएगा?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-वेस्टइंडीज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

कितने बजे से शुरु होगा मैच?

दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का टॉस कितने बजे होगा?

टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 PM बजे होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कौन से टीवी चैनल दिखाएंगे?

यह मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाया जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर होगी.

इसके अलावा इंडिया डेली की वेबसाइट https://www.theindiadaily.com पर भी आप लाइव ब्लॉग में मैच के सारे अपडेट्स देख सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह.