menu-icon
India Daily

मिडिल ईस्ट में तनाव: T20 World Cup के बीच ICC को अचानक क्यों बनाना पड़ा इमरजेंसी प्लान?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ICC के एक प्रवक्ता ने कहा कि टूर्नामेंट से जुड़े हर व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Anuj
Edited By: Anuj
मिडिल ईस्ट में तनाव: T20 World Cup के बीच ICC को अचानक क्यों बनाना पड़ा इमरजेंसी प्लान?
Courtesy: @ICC

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन जारी है. इस बीच अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के चलते मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भी हालातों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने साफ किया है कि टूर्नामेंट के आयोजन पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ा है, लेकिन एहतियात के तौर पर इमरजेंसी प्लान बनाना शुरू कर दिए हैं. ICC का मानना है कि टूर्नामेंट से जुड़े कई खिलाड़ी, अधिकारी और प्रसारण कर्मी अपने देशों में लौटने के लिए खाड़ी क्षेत्र के हवाई अड्डों पर निर्भर रहते हैं.

ICC ने क्या कहा?

खास तौर पर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) प्रमुख ट्रांजिट केंद्र है, जहां से बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ICC के एक प्रवक्ता ने कहा कि टूर्नामेंट से जुड़े हर व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी कारण ट्रैवल, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमों को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है. लक्ष्य यह है कि खिलाड़ियों, टीम स्टाफ, मैच अधिकारियों, ब्रॉडकास्ट टीम और आयोजन से जुड़े अन्य कर्मियों को बिना बाधा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके.

प्रशंसकों से अपील की

आईसीसी ने प्रशंसकों से भी अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले जारी एडवाइजरी और हालात पर नजर रखे. खासकर वे दर्शक जो मैच देखने के बाद विदेश लौटने वाले हैं, उन्हें अपनी यात्रा योजना की दोबारा जांच करने को कहा गया है.

वैकल्पिक यात्रा मार्गों की पहचान

मौजूदा हालात को देखते हुए ICC की एक टीम प्रमुख एयरलाइंस के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा मार्गों की पहचान की जा सके. इसमें यूरोप, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य अंतरराष्ट्रीय हब्स के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स शामिल हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर खाड़ी क्षेत्र पर निर्भरता कम की जा सके.

बदलाव होने पर नई एडवाइजरी जारी

और साथ ही आईसीसी के सुरक्षा सलाहकार संबंधित देशों और एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं. हालात में बदलाव होने पर तुरंत नई एडवाइजरी जारी की जाएगी. टूर्नामेंट से जुड़े लोगों की सहायता के लिए एक विशेष ट्रैवल सपोर्ट डेस्क भी शुरू कर दिया गया है.