अहमदाबाद: टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने सुपर-8 में जगह बना ली है. अब भारतीय टीम की अगली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी. खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम भी अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है.
ऐसे में दोनों मजबूत टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट प्रशंसकों को एक कड़ी टक्कर की उम्मीद है.
📍 Ahmedabad
— BCCI (@BCCI) February 21, 2026
Super 8s prep in full swing 💪#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/oFPuWD1vaN
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत ने अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 दिसंबर 2006 को खेला था. उस मैच के बाद से दोनों टीमें इस फॉर्मेट में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 31 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें से 18 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 12 मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम रहे हैं. एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ था.
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यहां की विकेट काफी समतल रहती है, जिससे रन बनाना आसान होता है. नई गेंद से शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी होते नजर आते हैं. टी20 मैचों में इस मैदान पर 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है.
मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी को आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शाम के समय ओस (ड्यू) का असर भी मैच पर पड़ सकता है. ऐसे में टॉस काफी निर्णायक साबित हो सकता है.
सुपर 8 में भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा. दर्शक इस मैच को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भी देख सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका मैच जियो होटस्टॉर ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच शाम 7 बजे शुरु होगा.
दोनों देशों के बीच टॉस शाम 06:30 बजे होगा.
आप हमारी वेबसाइट theIndiadaily.com पर भी IND vs SA मैच की लाइव स्कोरकार्ड और कमेंट्री पढ़ सकते हैं. यहां आपको मैच का हर अपडेट मिलेगा.