menu-icon
India Daily

T20 World Cup: सुपर-8 का महासंग्राम आज से शुरू, 9 दिनों में होंगे 12 जंग; यहां जानें पूरा शेड्यूल

आज से टी20 विश्व कप अपने अगले सुपर 8 पड़ाव में प्रेवश कर रहा है. सुपर 8 में आठ टीमों अपनी जगह पक्की है. 9 दिनों में इन टीमों के बीच 12 मुकाबले खेले जाएंगे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: सुपर-8 का महासंग्राम आज से शुरू, 9 दिनों में होंगे 12 जंग; यहां जानें पूरा शेड्यूल
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: टी20 विश्व धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. टूर्नामेंट ने अपने अगले पड़ाव सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है. टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 8 टीमों ने टूर्नामेंट में आगे तक का सफर तय किया है. अब आज से सुपर 8 का आगाज हो रहा है. सुपर 8 का पहला मुकाबला ग्रुप बी के न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा.

सुपर 8 में पहुंचने से पहले टीमों के बीच प्वाइंट्स और रनरेट को लेकर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से पहले ही बाहर हो चुकी है. जोकि सबके लिए चौकाने वाला था. वहीं जिम्बाब्वे का सुपर 8 में प्रेवश करना क्रिकेट में नई क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है. बता दें अगले चरण में प्रवेश करने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. 

2 ग्रुप में बंटे सुपर 8 की टीमें 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुपर 8 के चरण के लिए 8 टीमों ने अपनी जगह पक्की की है. इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिनमें पहले ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को रखा गया है तो वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में रखा गया है. 

सुपर 8 में इन टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया 

सूर्यकुमार यादव की युवा टीम इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को रौंदते हुए बेधड़क आगे बढ़ रही है. अब तक टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. अपने इस प्रदर्शन की बदौलत टीम ने सुपर 8 में प्रवेश किया है. बता दें भारत सुपर 8 में ग्रुप ए का हिस्सा है. जिसमें भारत को साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ भिड़ना है. 

सुपर 8 में भारत का शेड्यूल

22 फरवरी- IND vs SA, अहमदाबाद, शाम 7 बजे
26 फरवरी- IND vs SA, चेन्नई, शाम 7 बजे
1 मार्च- IND vs SA, कोलकाता, शाम 7 बजे

सुपर 8 का शेड्यूल

तारीख टीम्स वेन्यू समय
21 फरवरी NZ vs PAK RPS, कोलंबो शाम 7 बजे
22 फरवरी ENG vs SL पल्लेकेले दोपहर 3 बजे
22 फरवरी IND vs SA अहमदाबाद शाम 7 बजे
23 फरवरी ZIM vs WI वानखेड़े, मुंबई शाम 7 बजे
24 फरवरी ENG vs PAK पल्लेकेले शाम 7 बजे
25 फरवरी NZ vs SL RPS, कोलंबो शाम 7 बजे
26 फरवरी SA vs WI अहमदाबाद दोपहर 3 बजे
26 फरवरी IND vs ZIM चेन्नई शाम 7 बजे
27 फरवरी ENG vs NZ RPS, कोलंबो शाम 7 बजे
28 फरवरी PAK vs SL पल्लेकेले शाम 7 बजे
1 मार्च ZIM vs SA दिल्ली दोपहर 3 बजे
1 मार्च IND vs WI कोलकाता शाम 7 बजे