menu-icon
India Daily

T20 World Cup: भारी बारिश में धुल सकता है NZ vs PAK सुपर 8 ओपनिंग मैच, इस टीम को होगा भारी नुकसान

आज से टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले का आरंभ होने वाला है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में होगा. लेकिन उससे पहले कोलंबो में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: भारी बारिश में धुल सकता है NZ vs PAK सुपर 8 ओपनिंग मैच, इस टीम को होगा भारी नुकसान
Courtesy: @mufaddal_vohra X account

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा.  टीम विजयी रथ पर सवार है. भारत ने लगातार चार जीत हासिल कर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर कब्जा किया. अब टूर्नामेंट अपने अगले पड़ाव पर पहुंच चुका है. टूर्नामेंट आज से सुपर 8 मुकाबले में प्रवेश करना है. जिसमें पहला मुकबाला ग्रुप बी के न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शाम 7 बजे खेला जाएगा. 

दोनो टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. हालांकि मैच से पहले फैंस को बारिश की चिंता सता रही है. क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है. अगर बारिश मैच में दखल देती है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि बारिश किस टीम को फायदा पहुंचाएगी. 

सुपर 8 का पहला मुकाबला आज

आज से सुपर 8 की भिड़ंत का आगाज होगा. जिसमें पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. ये मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. जिसके लिए दोनो टीमों ने अपनी कमर कस ली है. दोनो टीमों का ग्रुप स्टेज का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. दोनो टीमों ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच हारकर आ रही हैं. 

क्या बारिश में धुलेगा NZ vs PAK मैच?

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच से पहले इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. दरअसल मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना है. शनिवार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कोलंबो में बारिश की 75 प्रतिशत संभावना है, जोकि दोनों टीमों के लिए चिंता का विषय है क्योंकि सुपर 8 के मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है. 

इस टीम को भुगतना पड़ेगा नुकसान

अगर किसी किसी भी स्थिती में बारिश होती है और मैच रद्द किया जाता है. तो इसका असर सीधे तौर पर पाकिस्तान पर पड़ सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंक तालिका में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनो ही दूसरे पायदान पर थी. दोनों टीमों के पास तीन-तीन जीत के साथ 6-6 अंक हैं. लेकिन मसला नेटरन रेट का है. 

अगर मैच कैंसिल होता है तो दोनो टीमों को एक-एक अंक बांट दिया जाएगा. ऐसे में पाकिस्तान के नेटरन रेट पर असर पड़ेगा. न्यूजीलैंड का नेटरन रेट 1.227 है तो वहीं पाकिस्तान का रनरेट 0.976 है. ऐसे में न्यूजीलैंड को इसका फायदा मिल सकता है.