मई दिल्ली: क्रिकेट के दीवानों के लिए रोमांच रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इंटरनेशनल लेवल पर रह ओर कोई न कोई सीरीज खेली जा रही है. इसी कड़ी में अगले कुछ दिनों में भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा. भारत और अफगानिस्तान को एक टेस्ट मैच और 3 वनडे सीरीज के लिए भिड़ना है. इसी बीच अब न्यूजीलैंड ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की घोषणा कर दी है. जिसमें दोनों टीमों की ऑल फॉर्मेट सीरीज भिड़ंत होने वाली है. इसके लिए भारतीय टीम इस साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी.
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज से पहले आईसीसी ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. इसमें भारत और न्यूजीलैंड मल्टी फॉर्मेट सीरीज के लिए भिड़ेंगी. टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी. बता दें IND vs NZ 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी. इसके बाद 04-15 नवंबर तक दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएंगी. अंत में दोनों टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक भिड़ेंगी.
🚨 INDIA TOUR OF NEW ZEALAND 2026 🚨
1st T20I - Oct 22
2nd T20I - Oct 24
3rd T20I - Oct 27
4th T20I - Oct 30
5th T20I - Nov 1
1st ODI - Nov 4
2nd ODI - Nov 7
3rd ODI - Nov 10
4th ODI - Nov 13
5th ODI - Nov 15
1st Test - Nov 19 to 23
2nd Test - Nov 27 to Dec 1 pic.twitter.com/N7H7JiFfXO
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 3, 2026
पहला T20I- 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
दूसरा T20I- 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
तीसरा T20I- 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
चौथा T20I- 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
पांचवां T20I- 1 नवंबर, हैमिल्टन
पहला ODI- 4 नवंबर, ऑकलैंड
दूसरा ODI- 7 नवंबर, वेलिंगटन
तीसरा ODI- 10 नवंबर, हैमिल्टन
चौथा ODI- 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
पांचवां ODI- 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई
पहला टेस्ट- 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से 1 दिसंबर, क्राइस्टचर्च