नई दिल्ली: IPL 2026 में बल्ले से धमाल मचाने वाले शुभमन गिल एक बार फिर भारतीय T20 टीम में जगह बनाने से चूक गए. बोर्ड ने शनिवार को आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जिसमें उन्होंने गिल को जगह नहीं दी. हालांकि यह फैसला उनके प्रदर्शन से ज्यादा भविष्य की योजनाओं से जुड़ा माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड गिल को टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए बचाकर रखना चाहती है. जिस कारण उन्हें टी20 में मौका नहीं दिया.
टी20 टीम के ऐलान के बाद एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की नजर फिलहाल उन टूर्नामेंटों पर है जो अगले दो वर्षों में टीम की दिशा तय करेंगे. गिल को टेस्ट और वनडे टीम का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है. आगामी सत्र में भारत को कई महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेलने हैं, जबकि वनडे विश्व कप की तैयारियां भी तेज होंगी. ऐसे में उनसे लगातार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
सूत्र ने यह भी बताया कि 2027 में होने वाले विश्व कप से पहले 9 विश्व कप टेस्ट और 35 वनडे मैच खेले जाने हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को कथित तौर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) और 2027 वनडे विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है.
🚨 MASSIVE UPDATE ON SHUBMAN GILL COMEBACK IN T20 INDIA TEAM AFTER 2027 ODI WC 🚨
"The selectors are concerned that there shoudn't be a burn-out case with Gill.
Gill has to lead India in nine WTC Tests and also play around 35 odd ODIs before the start of 2027 World Cup. The… pic.twitter.com/zckvszh32J— Cricket Central (@CricketCentrl) June 6, 2026Also Read
- IND vs AFG Day 2 Live Score: पहले सेशन में अफगानिस्तान की जबरदस्त वापसी, चटकाए 3 विकेट फिर भी भारत का दबदबा कायम
- 2 IPL ट्रॉफी, 500 से ज्यादा रन... फिर भी नहीं मिली टीम में जगह, BCCI ने RCB कप्तान को किया नजरअंदाज
- 'श्रेयस के लिए खुश हूं...' सूर्या ने दिखाया बड़प्पन, कप्तानी छीनने के बाद भी अय्यर को दी बधाई
सूत्र के मुताबिक, टीम प्रबंधन और चयनकर्ता नहीं चाहते कि गिल तीनों प्रारूपों में लगातार खेलने के कारण शारीरिक और मानसिक थकान का शिकार हों. बोर्ड नहीं चाहता कि 2027 विश्व कप से पहले गिल किसी भी प्रकार की फिटनेस समस्या या वर्कलोड का शिकार हों. उन्हें 2027 वर्ल्ड कप से पहले कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं, जिनमें टेस्ट और वनडे क्रिकेट का बड़ा हिस्सा शामिल है. ऐसे में गिल की फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है.
भले ही T20I टीम में गिल की जगह नहीं बन पा रही हो, लेकिन IPL में गिल का बल्ला लगातार आग उगल रहा था. उन्होंने IPL 2025 में 650 रन बनाए थे जबकि इस सीजन उनके बल्ले से 732 रन आए. साथ ही उनकी कप्तानी में टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस सीजन गिल की कप्तानी में जीटी ने अपना तीसरा फाइनल खेला था.