menu-icon
India Daily

India Open 2024 Final: फाइनल में हार गए सात्विक-चिराग, विश्व चैंपियन जोड़ी कांग मिन-ह्युक और सियो सेउंग-जे ने हराया

India Open 2024 Final: इंडिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हार गई है.

Gyanendra Sharma
India Open 2024 Final:  फाइनल में हार गए सात्विक-चिराग, विश्व चैंपियन जोड़ी कांग मिन-ह्युक और सियो सेउंग-जे ने हराया

India Open 2024 Final: इंडिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हार गई है. मौजूदा विश्व चैंपियन कांग मिन-ह्युक और सियो सेउंग-जाए के खिलाफ तीन कठिन सेट में इंडिया ओपन फाइनल हार गए. दोनों ने पहला गेम केवल 17 मिनट में 21-15 से जीत लिया था, लेकिन तीसरा गेम 21-18 से हारने से पहले दूसरा 11-21 से हार गए. सात्विक-चिराग एक घंटे और पांच मिनट तक चले मैच में 21-15, 11-21, 18-21 से हार गए. 

सात्विक और चिराग को अपने कोरियाई प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हमेशा कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने मैच से पहले पांच मुकाबलों में 4-1 की बढ़त हासिल की थी, जिसमें सबसे ताजा मुकाबला पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन में हुआ था. भारतीय जोड़ी ने अद्भुत रिफ्लेक्सिस दिखाते हुए कुछ सांस रोक देने वाली रैलियां खेलीं और शुरुआती गेम में कुछ लगातार हिट के साथ कोरियाई जोड़ी परेशान किया. 

पहले सेट जीतने के बाद भारतीय जोड़ी अगला दोनों सेट हा गई. दूसरा से 11-21 से हार, इसके बाद तीसरी सेट में  21-18 से हार मिली. बता दें कि बुधवार को भारतीय जोड़ी ने बेहद रोमांचक मेंस डबल्स सेमीफानल में आरोन चिया और सोह वूई यिक की मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाया था.