U-19 World Cup: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जादू देखने लायक था. इतनी छोटी उम्र में वर्ल्ड स्टेज में धुआंदार परफॉर्मेंस ने सबको चौंका दिया. इस 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. फैंस को यह जानने की उतसुक्ता है कि वैभव की यह पारी यूथ ODI स्कोर में किस पायदान पर हैं. आइए देखते हैं कि टॉप 10 सबसे जयादा व्यक्तिगत स्कोर में कौन-कौन शामिल हैं. टॉप खिलाड़ी का नाम आपको चौंका सकता है.
क्रिकेट के मैदान पर आज एक ऐसा तूफान आया जिसका नाम सूर्यवंशी था. अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय युवा बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न केवल गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि रिकॉर्ड बुक्स को भी हिलाकर रख दिया. सूर्यवंशी ने अपनी मैराथन पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े. इन 15 छक्कों के साथ, उन्होंने यूथ वनडे इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खास बात यह है कि उन्होंने किसी और का नहीं, बल्कि अपना ही 14 छक्कों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है.
1⃣7⃣5⃣ runs
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
8⃣0⃣ balls
1⃣5⃣ fours & 1⃣5⃣ sixes
A marathon knock by Vaibhav Sooryavanshi on a grand stage 👏👏
India U19 283/3 after 30 overs.
Updates ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/NL2r2ux1lT
इस पारी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सूर्यवंशी ने महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बन गया है. इस मामले में वे सिर्फ विल मलाजचुक (51 गेंद) से पीछे हैं. रायडू के एलीट क्लब में एंट्री अपने इस विशाल स्कोर के साथ, सूर्यवंशी अब उस खास लिस्ट में शामिल होने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बन गए हैं.