India vs England U19 World Cup 2026 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली है. जिम्बाब्वे के हरारे क्रिकेट ग्रााउंड में इंग्लैंड को हरा दिया है. खिताबी मुकाबले में भारत ने 412 रन का टारगेट दिया था. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. टीम इंडिया ने छठी बार यह खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी है.
वैभव सूर्यवंशी ने धुआंदार पारी खेलते हुए 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए. वो वर्ल्ड कप में एक एडिशन में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी भी बने. उन्होंने बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे 53 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट जेम्स मिंटो ने लिए.
खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आक्रामक रुख अपनाया और स्कोरबोर्ड पर 412 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास भारतीय बल्लेबाजों, खासकर वैभव सूर्यवंशी के प्रहारों का कोई जवाब नहीं था.
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 x 6️⃣
India defeat England to be crowned ICC Men's #U19WorldCup 2026 winners 👏 pic.twitter.com/cECQnOVd3J— ICC (@ICC) February 6, 2026Also Read
412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई. आरएस अंबरीश ने 3 विकेट झटके. दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिला. इंग्लैंड के कालेब फॉल्कनर ने 67 बॉल पर 115 रन बनाए. ओपनर बेन डॉकिन्स ने 56 बॉल पर 66 रन की पारी खेली.
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Congratulations to India U19 on winning the ICC Men's U19 World Cup 2026 👏👏
Their historic 6⃣th title 🫡
Take. A. Bow 🙇
Scorecard ▶️ https://t.co/hisult7mtv #U19WorldCup pic.twitter.com/5a0Pf4wpTw
इस जीत के असली हीरो रहे युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने फाइनल जैसे बड़े मंच पर तूफानी पारी खेली. वैभव ने महज 80 गेंदों पर 175 रन ठोक डाले. 218.75 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के लगाए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी जड़कर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन गए हैं. टूर्नामेंट के फाइनल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वैभव ने कई और रिकोर्ड भी अपने नाम शामिल किए. वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन ठोके. अपनी इस पारी में उन्होंने 15 चौके-15 सिक्स जड़े. वो इसी के साथ फाइनल में भारत की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए.
Saving his best performance of the tournament for the biggest game of all 👏
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is the Player of the Match in the final for his record-shattering knock 🙌
India U19 win by 100 runs 🏆
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX #U19WorldCup pic.twitter.com/LYehNgp3Xg
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन.
इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मोरिस, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन.
#WATCH | Virar, Maharashtra | People celebrate as India U19 beats England U19 by 100 runs to lift the ICC Under 19 Cricket World Cup.
— ANI (@ANI) February 6, 2026
Visuals from the Indian U19 Men's Cricket team Captain Ayush Mhatre's house. pic.twitter.com/4InmXV2Jza
अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कई टीमों का दबदबा रहा है. इसमें सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम भारत है. भारत ने यह खिताब 2026 में छठवी बार जाती है, जो कि सबसे सार्वधिक है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. यह टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी अपना जादू चलाती आई है. इन्होंने यह खिताब 4 बार अपने नाम किया है. वहीं तीसर स्थान पर पाकिस्तान है, जिन्होंने यह खिताब दो बार जीता है. अन्य विजेता टीमों में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश हैं.
4⃣3⃣9⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
6⃣2⃣.7⃣1⃣ Average
1⃣7⃣5⃣ Highest
3⃣ Fifties and 1⃣ Hundred
For his staggering impact with the bat, Vaibhav Sooryavanshi is named the Player of the Tournament at the #U19WorldCup 2026 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX pic.twitter.com/hqMQZB0LrO