menu-icon
India Daily

India A vs Australia A 1st Unofficial Test: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज ने भारत में आकर ठोका शतक, नहीं चली श्रेयस अय्यर की कप्तानी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत ए टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया ए टीम से हो रहा है, जिसका नेतृत्व नाथन मैकस्वीनी कर रहे हैं. मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Gyanendra Sharma
India A vs Australia A 1st Unofficial Test: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज ने भारत में आकर ठोका शतक, नहीं चली श्रेयस अय्यर की कप्तानी
Courtesy: Social Media

India A vs Australia A 1st Unofficial Test: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत ए टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया ए टीम से हो रही है. मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 337 रन बना लिए हैं. 

युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास ने इंडिया-ए के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शतक ठोका है. कोंस्टास के साहसिक 109 रन और उनके सलामी जोड़ीदार कैम्पबेल केलावे की 97 गेंदों में 88 रन की पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया-ए को मंगलवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन शानदार शुरुआत मिली.

सैम कोनस्टास ने जड़ा शतक

सैम ने इस मैच की पहली पारी में 144 गेंदों का सामना किया और 10 चौके, तीन छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली. सैम को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था और अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित भी किया था.

इससे पहले, रात भर हुई बारिश के कारण आउटफील्ड नम होने के कारण खेल देर से शुरू हुआ. लेकिन शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कोंस्टास को इस साहसिक प्रयास के बावजूद जमने में समय लगा. 
 

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच 16 से 19 सितंबर (मंगलवार से शुक्रवार) तक लखनऊ के भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा .

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच किस समय खेला जाएगा?

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए का पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच मंगलवार को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होना था और टॉस सुबह 9:00 बजे होना था. हालाँकि, रात भर हुई बारिश और सुबह मैदान गीला होने के कारण, खेल देरी से शुरू हुआ और लंच जल्दी ले लिया गया.

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए मैच कैसे देखें?

फिलहाल मैच का सीधा प्रसारण नहीं हो रहा है.