menu-icon
India Daily

IND vs SL 3rd ODI: आज अनोखा शतक लगाएगी टीम इंडिया? जानें पिच से किसे मिलेगी मदद

IND vs SL 3rd ODI: आज भी टीम इंडिया एक्शन में होगी, क्योंकि वनडे सीरीज का फाइनल यानी आखिरी मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. यह मैच भारत के लिए इसलिए जरूरी है कि क्योंकि वो इस सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है. रोहित शर्मा की नजर आज का मैच जीतने पर होगी.

India Daily Live
IND vs SL 3rd ODI: आज अनोखा शतक लगाएगी टीम इंडिया? जानें पिच से किसे मिलेगी मदद
Courtesy: Twitter

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच की तैयारी पूरी हो चुकी है. पहला मैच टाई रहा था, दूसरे में भारतीय टीम को हार मिली थी, क्योंकि बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप हो गए थे. अब रोहित ब्रिगेड आज मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. इस मैच के लिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 के बारे में नीचे जानते हैं...

श्रीलंका टीम के खिलाफ भारत इतिहास रच सकती है. टीम इंडिया के पास आज 100वीं जीत दर्ज करने का मौका है. श्रीलंका ने 1997 में भारत को आखिरी बार 4 वनडे की सीरीज 3-0 से सीरीज हराई थी. जिसके बाद भारत ने 11 वनडे सीरीज जीती हैं.

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे डिटेल

  • तारीख- 7 अगस्त 2024
  • टॉस का समय- दोपहर 2:00 बजे
  • लाइव प्रसारण- दोपहर 2:30 बजे से
  • जगह- आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

किसका पलड़ा भारी है?

भारत-श्रीलंका के बीच अब तक 170 वनडे खेले गए, जिनमें से 99 में भारत जबकि 58 में श्रीलंका को जीत मिली है. 2 वनडे टाई और 11 बेनतीजा रहे.

टॉस और पिच का रोल

कोलंबो में अब तक खेले गए 150 वनडे मैचों में से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 81 जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम ने 59 में जीत दर्ज की है. 9 मैच बेनतीजा भी रहे, जबकि एक ही मुकाबला टाई रहा.  

पिच रिपोर्ट

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनर का जादू दिखता है. यहां चेज करना मुश्किल है. अगर इस मैदान पर 250 रन बना लिए तो चेज करने में पसीने छूट जाते हैं. पिछले 2 मैचों में भारतीय टीम भी यह कमाल नहीं कर पाई. यही वजह है कि आज टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना ही पसंद कर सकती है.

पॉसिबल प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका- चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, कमिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो और जेफरी वांडरसे.