6 खेलों में माहिर, 20 से ज्यादा मेडल, 5 गोल्ड, शूटर मनु भाकर के बारे में रोचक बातें
India Daily Live
28 Jul 2024
पेरिस ओलंपिक 2024
पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की भारतीय शूटर मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं.
आज मेडल का मैच
पेरिस ओलंपिक में आज साढ़े 3 बजे मनु भाकर फाइनल मुकाबला खेलेंगी. उन्होंने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए थे.
कहां की रहने वाली हैं मनु
मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता रामकिशन भाकर मर्चेंट नेवी में हैं.
18 फरवरी 2002 को जन्म
मनु भाकर का जन्म 18 फरवरी 2002 को हुआ था, वे मल्टीटैलेंटेड हैं.
इन खेलों में भी माहिर
शूटिंग के साथ ही मनु 6 खेलों में माहिल हैं. इनमें कराटे, थांग टा, टांता, स्केटिंग, स्वीमिंग और टेनिस शामिल हैं.
इन खेलों में नेशनल मेडलिस्ट
मनु भाकर कराटे, थांग टा और टांता में नेशनल मेडलिस्ट है. वे टांता में 3 बार की नेशनल चैंपियन है. स्केटिंग में भी स्टेट मेडल जीत चुकी हैं. स्कूल में स्वीमिंग और टेनिस खेला है.
5 गोल्ड जीते
मनु भाकर ने यूथ ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप, जूनियर वर्ल्ड कप और एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता हुआ है.
लगभग 20 मेडल जीते
मनु भाकर ने यूथ ओलिंपिक्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाड सहित तकरीबन 20 मेडल अपने नाम किए हैं.