menu-icon
India Daily

IND vs SA: संजय मांजरेकर ने सीएसए को लताड़ा, कहा- टी20 विश्व कप के बीच वनडे सीरीज का कोई मतलब नहीं

IND vs SA: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 विश्व कप सीजन में 3 मैचों की भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का आयोजन करने को बेतुका पाया है.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
IND vs SA: संजय मांजरेकर ने सीएसए को लताड़ा, कहा- टी20 विश्व कप के बीच वनडे सीरीज का कोई मतलब नहीं

India vs South Africa: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) की आलोचना की है. उन्होंने टी20 विश्व कप सीजन में 3 मैचों की भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का आयोजन करने को बेतुका पाया है.

मांजरेकर ने कहा कि सीएसए को इस सफेद गेंद की सीरीज को आयोजित करने से पहले थोड़ा सा "समझदारी" दिखानी चाहिए थी. उन्होंने कहा, "हम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के बारे में बात कर रहे थे कि क्या वे कुछ अलग कर सकते थे. क्योंकि ये तो उनके कंट्रोल में है. अगला विश्व कप टी20 विश्व कप होने वाला है, तो तीन वनडे मैचों का क्या मतलब है?"

मांजरेकर ने सुझाव दिया कि दक्षिण अफ्रीका को दोनों टीमों और निवेशकों से बात करनी चाहिए थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे और अधिक टी20 मैच देखना पसंद करेंगे.

उन्होंने कहा, "शायद टीमों और इस सीरीज में सभी निवेशकों से बात करें. और पता करें कि क्या वे शायद छह टी20 मैच देखना चाहेंगे, क्योंकि यह टी20 अंतरराष्ट्रीय सीज़न है."

बता दें, बारिश के चलते पहला टी20 मैच वैसे ही रद्द हो चुका है.  58 वर्षीय मांजरेकर ने आगे कहा कि 3 मैचों की वनडे सीरीज का नतीजा कोई नहीं याद रखेगा.

उन्होंने कहा, "कोई भी इस बारे में याद नहीं रखेगा कि उन मैचों में क्या हुआ था क्योंकि कोई परवाह नहीं करता है. टी20 क्रिकेट सभी के दिमाग में है."