IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 के बादे वनडे सीरीज में भी धूल चटाई है. केएल राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने कमाल का खेल दिखाया है. इस सीरीज में एक तरफ जहां अर्शदीप सिंह ने 3 मैचों में 10 विकेट लेकर अपनी घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया तो वहीं दूसरी तरफ भारत को एक नया सितारा भी मिला है. डेब्यू सीरीज में उसने बता कि वह लंबी रेस का घोड़ा है. आगे जानिए आखिर कौन है ये खिलाड़ी...
दरअसल, वनडे सीरीज में भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने अपने खेल से सभी का दिल जीता है. वह इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक के दम पर 63. 50 की औसत से 127 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन के बैटिंग टैक्नीक बहुत बढ़िया है. कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं. इस सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया. 22 साल का ये खिलाड़ी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाला 400वां प्लेयर है.
Sai Sudarshan took a blinder todaypic.twitter.com/vJ4kJ67VTQ
— Cricketopia (@CricketopiaCom) December 21, 2023
साई सुदर्शन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ करियर के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 43 गेंदों पर नाबाद 55 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया. इसके बाद दूसरे मैच में 62 रन बनाए. आखिर मुकाबले में 10 रनों की पारी खेली और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासन का एक डाइविंग कैच लपककर सभी को हैरान कर दिया. कुल मिलाकर उनके लिए डेब्यू सीरीज बेहद शानदार रही है.
साई सुदर्श घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की ओर से खेलते हैं. वह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. ये खिलाड़ी क्रीज पर समय बिताकर लंबी पाली खेलने की क्षमता रखता है.
Watching Sai Sudarshan is a delight.😍
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) December 21, 2023
pic.twitter.com/I5wTZDbRbX
साई सुदर्शन साल 2022 में पहली बार IPL के दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
सुदर्शन को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के लिए रीटेन किया था. जिसके बाद उन्होंने आईपीएल के 16वें सीजन में भी जबरदस्त प्रदर्शन से समां बांध दिया. आईपीएल 2023 में सुदर्शन ने गुजरात के लिए 8 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 362 रन बनाए थे. उनकी बल्लेबाजी औसत 51.71 की थी.
साई सुदर्शन ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. जिसके बाद उनके लिए टीम इंडिया में एंट्री मिली.
साई सुदर्शन ने साल 2023 में हुए इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया के लिए कमाल किया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक ठोका था. उस टूर्नामेंट की 5 पारियों में सुदर्शन ने 220 रन बनाए थे. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. इतना ही हनीं तमिनाडु प्रीमियर लीग 2021 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. इसके बाद टीएनपीएल 2023 की नीलामी में सुदर्शन सबसे महंगे बिके थे.