menu-icon
India Daily

IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका में जीती सीरीज,  तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया का 24 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs SA ODI Series: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 78 रनों से जीत लिया. एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा वनडे जीत के मामले में टीम इंडिया ने नया रिकॉर्ड भी बनाया.

Antriksh Singh
Edited By: Antriksh Singh
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका में जीती सीरीज,  तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया का 24 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज टीम इंडिया के 2-1 से श्रंखला जीतने के साथ समाप्त हो गई है. भारत ने तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 78 रनों से जीत लिया. भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन के शानदार शतक के दम पर मेजबानों को 297 रनों का टारगेट दिया था.

T20 बराबर करने के बाद वनडे भी जीता

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 218 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट हासिल किए. इससे पहले भारत ने शानदार प्रदर्शन टी20 में भी किया था और सीरीज 1-1 से बराबर की थी.

भारतीय टीम ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत के मामले में क्रिकेट के इतिहास में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. ये एक कैलेंडर ईयर में टीम इंडिया की 27वीं जीत थी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा 1999 में सेट किए गए 26 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

हालांकि इस मामले में अभी भी नंबर एक पर कंगारू टीम है जिन्होंने 2003 में 30 जीत के साथ एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक जीत हासिल की हैं. 

एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा वनडे जीत 

साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा वनडे मैच जीते - 30!
भारत ने भी कमाल किया - 2023 में 27 वनडे जीते!
उसके बाद फिर से ऑस्ट्रेलिया है - 1999 में 26 जीत के साथ.
साउथ अफ्रीका भी पीछे नहीं रहा - 1996 और 2000 में दोनों साल 25-25 वनडे जीते.

इतना ही नहीं भारत ने ये साउथ अफ्रीका में केवल दूसरी बार द्विपक्षीय सीरीज जीती है. 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका द्विपक्षीय श्रृंखला के नतीजे (साउथ अफ्रीका में)

1992/93: साउथ अफ्रीका ने धुनाई लगाई - 5-2 से जीत!
2006/07: फिर साउथ अफ्रीका का जलवा - 4-0 से जीत!
2010/11: थोड़ा करीब आया, लेकिन साउथ अफ्रीका फिर जीता - 3-2
2013/14: साउथ अफ्रीका 2-0 से जीत
2017/18: आखिर भारत ने जमकर खेला - 5-1 से जीत!
2021/22: फिर साउथ अफ्रीका ने वापसी की - 3-0 से जीत
2023/24: भारत ने फिर से पलटवार किया - 2-1 से जीत!