नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड से तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भिड़ रही है. भले ही इस सीरीज में इंग्लिश टीम ने बाजी मार ली है. लेकिन उसके बाद भी सभी ओर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की ही चर्चा हो रही है.
उन्होंने मंगलवार, 2 जून को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक बार फिर इतिहास रच दिया. उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया है. अब भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं.
भारतीय महिला कप्तान हरमप्रीत कौर का भारतीय महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में काफी अहम योगदान है. अब उन्होंने अपने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अब हरमन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 368वां मैच खेलकर न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया.
कौर इस सूची में सबसे आगे हैं, उनके ठीक पीछे न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी बेट्स 367 मैचों के साथ हैं, और उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी हैं जिन्होंने कुल 357 मैच खेले हैं।
368: हरमनप्रीत कौर
367: सूजी बेट्स
357: एलीसे पेरी
333: मिताली राज
313: सोफी डिवाइन
भारतीय कप्तान 2009 में पदार्पण करने के बाद से ही राष्ट्रीय टीम का अभिन्न हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने 17 साल के लंबे करियर में 197 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 164 वनडे और सात टेस्ट मैच खेले हैं। कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या 200 पूरी करने से सिर्फ तीन मैच दूर हैं, जिसके बाद वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में क्रिकेट के सबसे छोटे इंटरनेशनल प्रारूप में 200 मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बन जाएंगी. वह इस सूची में सबसे आगे हैं, बेट्स 183 मैचों के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर हैं.
बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें इंग्लैंड ने 2-1 से बाजी मार ली है. सीरीज के आखिरी मुकाबले में भले ही टीम इंडिया हार गई हो लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 40 की गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली.