menu-icon
India Daily

IND vs ENG, 3rd Test: बेटे सरफराज का डेब्यू देख रो पड़े पिता, ये तस्वीर बहुत कुछ कह रही है

IND vs ENG, 3rd Test:  सालों की कड़ी मेहनत के बाद सरफराज खान को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला. इस मौके पर उनके पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक गए. 

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs ENG, 3rd Test: बेटे सरफराज का डेब्यू देख रो पड़े पिता, ये तस्वीर बहुत कुछ कह रही है

IND vs ENG, 3rd Test: 15 फरवरी का दिन नौशाद खान की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन साबित हुआ. इस दिन उनकी सालों की मेहनत रंग लाई. 9 साल के लंबे इतंजार के बाद बेटे सरफराज को देश के लिए टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला. बेटे को डेब्यू कैप मिलते ही पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक गए. वो अपनी आंखों से उस सपने को सच होता देख रहे थे, जो उन्होंने सालों पहले देखा था. बेटे सरफराज को क्रिकेटर बनाने में नौशाद खान ने जीतोड़ मेहनत की है.

राजकोट टेस्ट में दिग्गज अनिल कुंबले ने सरफराज को टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी तो कुछ दूर खड़े खड़े पिता नौशाद रो पड़े. बेटा तुरंत दौड़कर पिता के पास गया और दोनों ने एक दूसरे को गले से लगा लिया. इसके बाद सरफाज ने अपनी मां को भी गले लगाया. इन नजारे की कुछ फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जो बता रही हैं कि यह पल पिता-बेटे के लिए कितना खास है. 

डेब्य कैप को चूमा

सरफराज ने डेब्यू कैप पिता को दिखाई. फिर उनका आशीर्वाद लिया. इस कैप को नौशाद खान ने चूमा और अपने बेटे को गले से लगा लिया. इसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने नौशाद खान से मुलाकात की. कप्तान रोहित शर्मा ने भी उन्हें गले लगाया. 

साथियों ने भी दी बधाई

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट में सरफराज खान के साथ ध्रुव जुरेल ने भी डेब्यू किया. इन दोनों खिलाड़ियों को कैप मिलने के बाद टीम के साथियों ने बधाई दी. दुनिया ने सरफराज खान को भारत के खिलाड़ी नंबर 311 के तौर पर डेब्यू करते देखा है. अब वो बल्लेबाजी से धमाल मचाने के इदारे से मैदान में उतरेंगे.

तकदीर ने दिया साथ

सरफराज को मेहनत के अलावा तकदीर का भी साथ मिला. तभी वो डेब्यू कर पाए. क्योंकि इस सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी. केएल राहुल के चोटिल होने के बाद उनकी एंट्री हुई. 

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया

सरफराज खान ने घेरलू क्रिकेट में मुंबई के लिए रनों का अंबार लगाया है. वो एक के बाद एक बड़ी पारियां खेलते गए. अपने करियर के 45 फर्स्ट क्लास मैचों में ही उन्होंने  3912 रन बना दिए हैं. खास बात ये है कि सफराज का औसत करीब 70 (69.85) का रहा. वे 14 शतक और 11 फिफ्टी जमा चुके हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 301 रनों की नाबाद सबसे बड़ी पारी खेली है.

तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.