menu-icon
India Daily

IND vs ENG, 3rd Test Live: धुंआधार शतक ठोक मार्क वुड का शिकार हुए रोहित, जडेजा ने भी लगाई सेंचुरी

IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला  राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. पढ़िए मैच का हाल...

India Daily Live
IND vs ENG, 3rd Test Live: धुंआधार शतक ठोक मार्क वुड का शिकार हुए रोहित, जडेजा ने भी लगाई सेंचुरी

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. दोनों टीमें राजकोट में फतह हासिल करना चाहेंगी ताकि सीरीज में बढ़त बना सकें. टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव बदलाव किए हैं. 

अच्छी स्थिति में पहुंची टीम इंडिया

  • कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली. उनकी बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. दूसरी ओर रविंद्र जड़ेजा भी आक्रामक रूप में नजर आ रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाज अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया ने इस समय 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं. 
     
  • कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया. वो 131 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार हुए. जबकि रवींद्र जडेजा 110 रन बनाकर क्रिच पर खेल रहे हैं. 

  • पहले दिन का दूसरा सेशन चल रहा है. भारत ने शुरुआती तीन विकेट खोकर दमदार वापसी की है.
  • एक वक्त 33 रनों पर भारत के 3 विकेट गिर गए थे. लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला और मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है.
  • रोहित शर्मा और जडेजा के बीच 140 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है. रोहित 92 जबकि जडेजा 61 रनों पर खेल रहे हैं.
  • जडेजा के करियर की यह 21वीं फिफ्टी है, वहीं रोहित ने 17वां अर्धशतक जमाया है. खास बात ये है कि इस सीरीज में यह पहली शतकीय साझेदारी भी है. 

 

शुरुआती 3 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया अब अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा दीवार बनकर क्रीज पर टिक चुके हैं. दोनों के बीच 170 गेंदों में 93 रनों की साझेदारी हो चुकी है. 

  1. रोहित शर्मा 67 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 110 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाा. 
  2. रवींद्र जडेजा 81 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 40 रन बना चुके हैं. जडेजा जहां फिफ्टी जबकि रोहित शर्मा शतक की तरफ बढ़ रहे हैं.
Rohit Sharma
Rohit Sharma

लाइव अपडेट नीचे देखिए...

लंच तक 93 रनों पर गिरे 3 विकेट, रोहित की फिफ्टी

  1. टीम इंडिया ने 33 रनों पर अपने 3 विकेट खो दिए थे. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला. लंच तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 93 रन बना लिए हैं.

  2. रोहित-जडेजा के बीच 98 गेंदों पर 60 रनों की पार्टनरशिप हुई है. रोहित शर्मा 74 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ने 44 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाए हैं.
  3.  
  4. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को 3 बड़े झटके लग चुके हैं. फिलहाल पहले दिन के पहले सेशन का खेला जारी है. भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं.
  5.  कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं. यशस्वी जायसवाल 10 और शुभमन गिल शून्य और रजत पाटीदार 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

टीम इंडिया ने 4 बदलाव किए हैं

रोहित शर्मा  ने टॉस जीतकर कहा हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं. हमने प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए हैं. मोहम्मद सिराज औऱ रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. इन्हें अक्षर पटेल और मुकेश कुमार की जगह लाया गया है.  

इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

केएल राहुल की जगह सरफराज खान को डेब्यू का मौका मिला है. वहीं केएस भरत की जगह ध्रुव जुरेल को लाया गया है.

भारत बनाम इंग्लैंड इतिहास में क्या-क्या हुआ?

भारत और इंग्लैंड के बीच इतिहास में अब तक 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. जिनमें इंग्लैंड ने 19 जबकि भारत ने 11 जीतीं. 5 सीरीज ड्रा रही हैं. इससे पहले भारत और इंग्लैंड की टीमें राजकोट के इस मैदान पर साल 2016 में भिड़ चुकी हैं. वो मुकाबला ड्रा रहा था.  

भारत के टॉप परफॉर्मर

यशस्वी जायसवाल- 2 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाए हैं.
जसप्रीत बुमराह- 2 मैचों में 2.76 की इकॉनमी से 15 विकेट निकाले हैं.

इंग्लैंड के टॉप परफॉर्मर

ओली पोप- 2 मैचों में 66.57 की औसत से 243 रन हैं.
टॉम हार्टले- 2 मैचों में 3.75 की इकॉनमी से 14 विकेट हैं.

कैसी है राजकोट की पिच 

राजकोट की पिच बैटर्स और गेंदबाज दोनों के लिए फायदेमंद है. पहले दो दिन यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है. तीसरे दिन से स्पिनर का जलवा दिखता है. 

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.