Varun Chakravarthy: आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा खुलासा किया है. टी20 विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे वरुण ने दावा किया है कि चोट की झूठी अफवाहें फैलाकर उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा गया, जबकि वो अधिक समय के चोटिल नहीं हुए थे. CricXtasy को दिए एक इंटवरव्यू में वरुण ने खुलासा किया कि टीम से बाहर किए जाने के पीछे उनको लेकर एक फर्ची खबर फैलाई गई थी.
ये वही वरुण हैं, जिन्हें युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे स्टार्स स्पिनर्स से आगे रखा गया था. विश्व कप 2021 में तीन मैच खेलने के बाद ही वरुण चोटिल होकर टीम इंडिया से बाहर हो गए थे और अब तक वापसी नहीं कर सके हैं.
🚨 EXCLUSIVE 🚨
— CricXtasy (@CricXtasy) February 13, 2024
'𝐒𝐨𝐦𝐞𝐨𝐧𝐞 𝐣𝐮𝐬𝐭 𝐰𝐚𝐧𝐭𝐞𝐝 𝐭𝐨 𝐬𝐩𝐫𝐞𝐚𝐝 𝐭𝐡𝐢𝐬 𝐧𝐞𝐰𝐬 𝐨𝐫 𝐫𝐮𝐦𝐨𝐮𝐫 𝐭𝐨 𝐬𝐢𝐝𝐞𝐥𝐢𝐧𝐞 𝐦𝐞' - 𝐕𝐚𝐫𝐮𝐧 𝐂𝐡𝐚𝐤𝐫𝐚𝐯𝐚𝐫𝐭𝐡𝐲 🗣️@DaminiBasu 🎙️
Full video out on YouTube soon 📽️ #exclusive #varunchakravarthy #kkr pic.twitter.com/ayTCZDHASi
इंटरव्यू में वरुण ने कहा, 'यह मेरे लिए काफी मुश्किल भरा समय था, क्योंकि वर्ल्ड कप खत्म होने के ठीक बाद मुझे टीम से बाहर होना पड़ा था. मुझे हल्की चोट लगीं थी. यह कोई बड़ी चोट नहीं थी, यह बहुत छोटी चोट थी. मुझे ट्रैक पर वापस आने में बस दो या तीन हफ्ते लगे, लेकिन उसके बाद, मुझे किनारे कर दिया गया और लोग यही बहाना बनाते रहे कि मैं घायल हूं, लेकिन दूसरी ओर, मैं उस दौरान घायल नहीं हुआ था, मुझे नहीं पता, कि किसने ऐसी अफवाह मेरे लिए फैलाई कि मैं चोटिल हूं. जिससे मैं टीम में वापसी न कर पाऊं.
वरुण ने आगे कहा कि जीवन ऐसा ही है. ये अनुचित है. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल था. मानसिक रूप से यह मेरे लिए थकाने वाला था, क्योंकि जिस तरह से मुझे टीम से हटाया गया उसके कारण मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं. मैं खुद को साबित करना चाहता था. मैं हताश हो गया था.
आईपीएल 2024 को लेकर वरुण तैयारियों में जुटे हैं. उन्होंने कहा 'अब मैंने गेंदबाजी में काफी बदलाव किए हैं, जिसका फायदा मुझे देखने मिला है. मैं पहले से और ज्यादा बेहतर हो गया हूं. मैं फिर से वापस कर पाऊंगा मुझे पूरा भरोसा है. अभी मैं सही रास्ते पर चल रहा हूं.'
वरुण चक्रवर्ती IPL की खोज थे. उन्होंने केकेआर के लिए लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया. जिसके चलते इस मिस्ट्री स्पिनर को टी20 विश्व कप में भी जगह मिली थी. वरुण ने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2021 में खेला था. इसके बाद से ही वो तीनों फॉर्मेट से बाहर हैं.
वरुण ने भारत के 25 जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था. आखिरी मुकाबला उन्होंने 5 नवंबर 2021 को खेला था. वे भारत के लिए 6 टी20 मैचों में 2 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल के 56 मैचों में 62 शिकार कर चुके हैं. उन्होंने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू किया था. फिर केकेआर के लिए भी खेला.