menu-icon
India Daily

दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर इंग्लैंड, आज रोहित-जायसवाल दिखाएंगे जलवा

IND vs ENG 2nd Test Day 3: टीम इंडिया पहला टेस्ट हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है. दूसरे टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में है और रोहित शर्मा यह टेस्ट जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर इंग्लैंड, आज रोहित-जायसवाल दिखाएंगे जलवा

IND vs ENG 2nd Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन है. टीम इंडिया बहुत अच्छी स्थिति में है. आज रोहित सेना विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में एक बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी, क्योंकि उसके पास पहले से ही 171 रनों की लीड है. इसका मतलब साफ है कि आज टीम इंडिया के बैटर तेजी से रन बनाएंगे और बड़ा टारगेट सेट करेंगे. टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बनाए हैं.

क्रीज पर रोहित-जायसवाल

कप्तान रोहित शर्मा और युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल क्रीज पर नाबाद हैं. आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पहली गेंद डाली जाएगी. नीचे जान लीजिए दूसरे टेस्ट में क्या-क्या हुआ...

  • भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को 253 रनों पर समेट दिया.
  • दूसरे दिन तक भारत ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 28 रन बुनाए थे.
  • विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत के पास 171 रनों की लीड है.

टीम इंडिया के लिए जायसवाल-बुमराह ने कमाल किया

  1. टीम इंडिया के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह ने कमाल किया. 
  2. यशस्वी जायसवाल ने करियर का पहला दोहरा शतक जमाया. उन्होंने 290 गेंदों पर 209 रनों की पारी खेली.
  3. बैटिंग में जायसवाल के बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया और 6 विकेट निकाले. उन्होंने भारत के लिए सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट पूरे किए.

इंग्लैंड के लिए इन खिलाड़ियों ने बढ़िया किया

  1. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 3-3 शिकार किए. 
  2. इंग्लैंड के लिए पहली बारी में जैक क्राउली ने बल्ले से कमाल किया और 76 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.