वो 10 बैटर जो Under 19 WC 2024 में बल्ले से मचा रहे तबाही
Bhoopendra Rai
04 Feb 2024
बल्ले से कमाल करने वाले खिलाड़ी
हम आपके लिए उन 10 खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अंडर 19 विश्व कप में बल्ले से कमाल किया है.
1. मुशीर खान (भारत)
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 5 मैचों में 2 शतक और एक फिफ्टी के दम पर 334 रन हैं. औसत 83.50 का है.
2. उदय सहारन (भारत)
टीम इंडिया के कप्तान उदय सहारन ने 5 मैचों में 61.60 की औसत से 308 रन बनाए हैं. उन्होंने 83.46 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और 2 फिफ्टी जमाई हैं.
3. जेमी लुईस जॉन डंक (स्कॉटलैंड)
दाएं हाथ के इस बैटर ने 4 मैचों में 65.75 की औसत से 263 रन बनाए हैं. उनके बैट से 3 फिफ्टी निकली हैं. वो स्कॉटलैंड के लिए लीड रन स्कोरर भी हैं.
4. शाहज़ेब खान (पाकिस्तान)
बाएं हाथ के इस ओपनिंग बैटर ने पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया, वो 5 मैचों में 65 की औसत से 260 रन बना चुके हैं.
5. एचडी वेइबगेन (ऑस्ट्रेलिया)
दाएं हाथ के इस बैटर ने 63 की औसत से 5 मैचों में 252 रन बनाए हैं. उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी जमाई है.
6. अरिफुल इस्लाम (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के उभरते सितारे अरिफुल ने 5 मैचों में 57 की औसत से 230 रन बनाए हैं. वो एक शतक और एक फिफ्टी जमा चुके हैं.
7. एचटी डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के इस बैटर ने 5 मैचों में 43.40 की औसत से 217 रन बनाए हैं. उनके बैटर से 2 फिफ्टी निकली हैं.
8. स्टीव स्टोक (ऑस्ट्रेलिया)
5 मैचों में इस बल्लेबाज ने 42.80 की औसत से 214 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 148.61 का रहा.
9. लुआन-ड्रे गिल्बर्ट प्रीटोरियस (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के इस ओपनर बैटर ने 5 मैचों में 52.75 की औसत से 211 रन बनाए हैं. उनके बैट से 2 फिफ्टी निकली हैं.
10. गहना एंड्रयू (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने 5 मैचों में 69 की औसत से 207 रन बनाए हैं. उनके बैट से 2 अर्धशतक निकले हैं.